India richest Man: नियाभर के अमीरों की जब भी बात आती है, तो भारत के दिग्गज उद्योगपतियों का नाम अक्सर सुर्खियों में रहता है। आपने देश के टॉप 10, 15 या 20 सबसे अमीर बिजनेसमैन की लिस्ट तो कई बार देखी होगी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत में अलग-अलग धर्मों और समुदायों के सबसे बड़े रईस चेहरे कौन से हैं?
हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदाय से आने वाले ये चार उद्योगपति न केवल देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रहे हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं। इनमें से कुछ नाम तो हर जुबान पर हैं, लेकिन कुछ चेहरे ऐसे भी हैं जो चकाचौंध से दूर रहकर हजारों करोड़ का कारोबारी साम्राज्य चला रहे हैं।
सबसे अमीर हिंदू: मुकेश अंबानी| India richest Man
भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी देश के सबसे बड़े हिंदू उद्योगपति हैं। फोर्ब्स के रियल-टाइम डेटा के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति करीब 89.9 बिलियन डॉलर (लगभग 8.5 लाख करोड़ रुपये) है। 125 अरब डॉलर के सालाना राजस्व वाली उनकी कंपनी रिलायंस का साम्राज्य पेट्रोकेमिकल्स, ऑयल एंड गैस, टेलीकॉम (जियो), रिटेल, मीडिया और फाइनेंशियल सर्विसेज तक फैला हुआ है। इस लिस्ट में वे संपत्ति के मामले में सबसे शीर्ष पायदान पर हैं।
सबसे अमीर मुस्लिम: अजीम हाशिम प्रेमजी
भारत के सबसे अमीर मुस्लिम उद्योगपति की बात करें तो यह मुकाम विप्रो के संस्थापक अजीम हाशिम प्रेमजी के नाम है। फोर्ब्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करीब 8.2 बिलियन डॉलर (लगभग 77 हजार करोड़ रुपये) आंकी गई है। अपनी सादगी और दानशीलता के लिए मशहूर अजीम प्रेमजी की आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) का राजस्व 10.4 अरब डॉलर है और यह देश की दिग्गज सॉफ्टवेयर सर्विस कंपनियों में गिनी जाती है। चार धर्मों के इन शीर्ष अमीरों की तुलना में वे दूसरे नंबर पर आते हैं।
सबसे अमीर सिख: ढींगरा बंधु (बर्जर पेंट्स)
सिख समुदाय से भारत और दुनिया के सबसे अमीर शख्सियत के रूप में बर्जर पेंट्स के मालिक कुलदीप सिंह ढींगरा और उनके भाई गुरबचन सिंह ढींगरा का नाम आता है। कुलदीप सिंह ढींगरा की नेटवर्थ 2.6 बिलियन डॉलर (करीब 24 हजार करोड़ रुपये) है, जबकि उनके भाई और कंपनी के वाइस चेयरमैन एमेरिटस गुरबचन सिंह ढींगरा की संपत्ति भी लगभग इतनी ही (24 हजार करोड़ रुपये) है। मार्केट शेयर के लिहाज से बर्जर पेंट्स भारत की दूसरी सबसे बड़ी पेंट निर्माता कंपनी है।
सबसे अमीर ईसाई: जॉर्ज जैकब मुथूट और परिवार
भारत का सबसे रईस ईसाई परिवार मुथूट ग्रुप को माना जाता है, जिसकी कुल पारिवारिक संपत्ति 10 अरब डॉलर से अधिक आंकी गई है। व्यक्तिगत तौर पर मुथूट फाइनेंस के प्रमुख चेहरों में शामिल जॉर्ज जैकब मुथूट की कुल संपत्ति करीब 2.4 बिलियन डॉलर (लगभग 24 हजार करोड़ रुपये) है। अपने भाइयों के साथ मिलकर वे मुथूट फाइनेंस की कमान संभालते हैं, जो सोने के बदले कर्ज (गोल्ड लोन) देने वाली देश की सबसे बड़ी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है।
चारों दिग्गजों की रैंकिंग में कौन कहां?
अगर इन चारों समुदायों के सबसे बड़े अरबपतियों की संपत्ति की तुलना की जाए, तो पहले स्थान पर हिंदू अरबपति मुकेश अंबानी का एकतरफा दबदबा है। दूसरे पायदान पर मुस्लिम उद्योगपति अजीम प्रेमजी हैं। वहीं, तीसरे और चौथे स्थान पर सिख समुदाय के कुलदीप-गुरबचन ढींगरा और ईसाई समुदाय के जॉर्ज जैकब मुथूट करीब-करीब 24-24 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ बराबरी की टक्कर में खड़े नजर आते हैं।














































