रंगदारी नहीं दी तो जिम के बाहर भून डाला! दिल्ली के नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, 48 घंटे बाद भी खाली हाथ पुलिस| Narela property dealer murder

Nandani | Nedrick News New Delhi Published: 06 सितम्बर 2026, 08:27 PM Updated: 06 सितम्बर 2026, 08:27 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Narela property dealer murder: देश की राजधानी दिल्ली में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। नरेला इलाके में 42 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद कुमार की दिनदहाड़े अंधाधुंध गोलियां बरसाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसने इलाके के लोगों में दहशत भर दी है। फुटेज में हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद हाथ में पिस्तौल ताने बाइक पर सवार होकर तेजी से फरार होते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

वारदात को 48 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन हत्यारे अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में भारी तनाव और गुस्सा देखने को मिल रहा है।

और पढ़ें: SSP बंगले से CO को घसीटते थे गुंडे, DGP दफ्तर में बैठते थे माफिया!’ अखिलेश के बयान पर BJP का तीखा पलटवार| Ankit Baliyan murder case

जिम से लौटते वक्त बरसाईं गोलियां, मौके से मिले 15 खाली कारतूस| Narela property dealer murder

जानकारी के मुताबिक, यह खूनी वारदात 3 सितंबर की सुबह करीब 6:50 बजे हुई। नरेला स्थित बकनेर में दिल्ली अस्पताल के पास प्रमोद कुमार रोजाना की तरह जिम से कसरत कर घर लौट रहे थे। घात लगाए बैठे दो अज्ञात शूटरों ने उन्हें देखते ही उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने इतनी नजदीक से और इतनी गोलियां चलाईं कि प्रमोद को संभलने का एक मौका तक नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही जब पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, तो वहां का मंजर देखकर हर कोई दहल गया। जांच टीम ने घटनास्थल से 15 खाली कारतूस बरामद किए हैं, जो यह साफ बताते हैं कि हमलावर किस कदर जान लेने पर आमादा थे।

मोटी रंगदारी के लिए मिल रही थीं धमकियां, बुलेटप्रूफ गाड़ी भी नहीं आई काम

पुलिस सूत्रों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रमोद कुमार को पिछले कुछ दिनों से लगातार रंगदारी के लिए फोन आ रहे थे। उनसे मोटी रकम मांगी जा रही थी और पैसे न देने पर सीधे जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। इन धमकियों के चलते प्रमोद काफी डरे हुए थे और उन्होंने अपने बचाव के लिए अपने एक दोस्त की बुलेटप्रूफ गाड़ी में आना-जाना तक शुरू कर दिया था।

लेकिन शूटर उनकी हर गतिविधि पर नजर गड़ाए बैठे थे। हमलावरों ने उनकी रेकी की और जैसे ही वह जिम के बाहर सामान्य रूप से निकले, उन्हें घेरकर गोलियों से भून डाला।

परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, पुलिस की 4 टीमें तलाश में जुटीं

वारदात के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों का सब्र टूट गया। उन्होंने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया और आरोपियों की फौरन गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। नरेला थाना पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या), 109(1), 351(2), 3(5) और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। हमलावरों को दबोचने के लिए नरेला पुलिस और स्पेशल स्टाफ की चार विशेष टीमें बनाई गई हैं। पुलिस इलाके के तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर शूटर्स के भागने का रूट मैप तैयार कर रही है और लोकल इनपुट जुटा रही है।

और पढ़ें: बड़ा बेटा मारा गया गम नहीं, पर छोटे को क्यों टॉर्चर किया? सोनीपत एनकाउंटर में ढेर सुमित के पिता ने UP पुलिस को घेरा| Ankit Baliyan murder case

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds