इस जन्माष्टमी घर लाएं ये शुभ चीजें, बरसेगी लड्डू गोपाल की असीम कृपा | Janmashtami 2026

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 31 अगस्त 2026, 11:05 PM Updated: 31 अगस्त 2026, 11:07 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Janmashtami 2026: हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कान्हा का जन्मदिन मनाया जाता है। इस साल यह शुभ तिथि 4 सितंबर को पड़ रही है।

जन्माष्टमी की पूजा में लड्डू गोपाल के श्रृंगार और भोग का सबसे बड़ा महत्व होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनके बिना कन्हैया का जन्मोत्सव अधूरा माना जाता है? अगर आप चाहते हैं कि इस बार बाल गोपाल आपके घर आकर आपकी हर मनोकामना पूरी करें, तो शॉपिंग लिस्ट में इन 5 बेहद शुभ चीजों को आज ही शामिल कर लें।

और पढ़ें: मृत्यु के समय मुख में सोना, तुलसी और गंगाजल क्यों? Garuda Purana का वो रहस्य जो कोई नहीं जानता!

Janmashtami पर इन 5 चीजों को घर लाना बेहद शुभ

बता दें कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026 (Janmashtami)  का पावन पर्व इस साल 4 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की पूजा को संपूर्ण और फलदायी बनाने के लिए शास्त्रों में कुछ विशेष चीजों को बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इन्हें घर लाने से कान्हा प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

  1. बाल गोपाल (लड्डू गोपाल) की मूर्ति: अगर आपके घर में लड्डू गोपाल नहीं हैं, तो इस दिन उनका आगमन सबसे शुभ माना जाता है। आप पीतल, अष्टधातु या संगमरमर की मूर्ति घर ला सकते हैं।
  2. छोटा बांसुरी (Flute): बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है और यह घर के वास्तु दोष को दूर करती है। पूजा के लिए लकड़ी या चांदी की छोटी बांसुरी लाना उत्तम होता है।
  3. मोरपंख (Peacock Feather): मोरपंख कान्हा के मुकुट की शोभा बढ़ाता है और इसे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। आप मुख्य पूजा स्थान के लिए 1 या 3 मोरपंख ला सकते हैं।
  4. तुलसी का पौधा (Tulsi Plant): भगवान श्रीकृष्ण को विष्णु का अवतार माना जाता है और विष्णु जी की कोई भी पूजा माता तुलसी के बिना अधूरी है। कान्हा के किसी भी भोग में जब तक तुलसी का पत्ता न रखा जाए, वे उसे स्वीकार नहीं करते। जन्माष्टमी से पहले घर में नया तुलसी का पौधा लाना और उसकी पूजा करना घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाता है।
  5. गाय और बछड़े की मूर्ति (Cow and Calf Statue): हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में कामधेनु गाय और बछड़े की मूर्ति को सुख, समृद्धि और संतान सुख का प्रतीक माना जाता है। कान्हा के जन्मोत्सव पर कामधेनु गाय और बछड़े का प्रतीक घर लाने से मां लक्ष्मी और बाल गोपाल दोनों की कृपा एक साथ प्राप्त होती है। इसे पूजा स्थान या ईशान कोण (North-East) में रखना सबसे उत्तम होता है।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds