क्या VI का ये Plan छुड़ा देगा Jio छक्के, 3 महीने वाले महामुकाबले में जानें किसका प्लान है सबसे बेस्ट? | Jio vs Vi

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 31 अगस्त 2026, 10:18 PM Updated: 31 अगस्त 2026, 10:18 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Jio vs Vi: क्या आप भी बार-बार रीचार्ज कराने के झंझट से तंग आ चुके हैं और एक ऐसा प्लान ढूंढ रहे हैं जो पूरे 3 महीने चले और OTT का मजा भी दे? देश की दो दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां, Reliance Jio और Vi (Vodafone Idea), अपने धाकड़ 84 दिनों वाले प्लान्स के साथ आमने-सामने हैं। एक तरफ Vi कम कीमत में एक्स्ट्रा डेटा दे रहा है, तो दूसरी तरफ Jio प्रीमियम ऐप्स की बौछार कर रहा है। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं आपके बजट के लिए कौन सा प्लान सबसे बेस्ट है।

और पढ़ें: कीमत में आई भारी गिरावट! इतने सस्ते में मिल रहा है Samsung का 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन

रिपोर्ट्स के अनुसार, Reliance Jio और Vodafone Idea (Vi) दोनों ही टेलीकॉम कंपनियों के पास 3 महीने (84 दिनों) की वैलिडीटी वाले शानदार प्रीपेड प्लान्स उपलब्ध हैं। हाल ही में दोनों कंपनियों ने Amazon Prime Lite और रोज 2GB डेटा वाले अपने सबसे तोडू प्लान्स के बीच महामुकाबला छेड़ दिया है, जहां कीमत और डेटा के मामले में Vi बाजी मारता दिख रहा है।

Jio vs Vi

बेनेफिट्सVodafone Idea (Vi) प्लानReliance Jio प्लान
प्लान की कीमत9961,029
वैलिडीटी84 दिन84 दिन
डेली डेटा2 GB / रोज2 GB / रोज
कॉलिंग और SMSअनलिमिटेड कॉल्स + 100 SMS/दिनअनलिमिटेड कॉल्स + 100 SMS/दिन
5G इंटरनेटअनलिमिटेड 5G डेटाअनलिमिटेड 5G डेटा
मुख्य OTT फायदाAmazon Prime Lite (84 दिनों के लिए)Amazon Prime Lite (84 दिनों के लिए)
एक्सट्रा डेटा ऑफर्सBinge All Night: रात 12 से सुबह 12 बजे तक मुफ्त अनलिमिटेड डेटा।

Weekend Data Rollover और Data Delight।

कोई एक्सट्रा नाइट डेटा या रोलओवर नहीं।
अतिरिक्त बेनेफिट्सVi Movies & TV ऐप्स का एक्सेसJioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन

50GB JioAICloud स्टोरेज

Google AI Pro सब्सक्रिप्शन

किसका प्लान है सबसे बेस्ट?

दोनों ही प्लान अपने-अपने फायदों के साथ आते हैं, लेकिन यूजर्स की पसंद के हिसाब से विनर अलग हो सकता है:

  • पैसा वसूल और डेटा लवर्स के लिए Vi (₹996) बेस्ट है: अगर आप कम पैसे खर्च करना चाहते हैं, तो Vi का प्लान Jio से ₹33 सस्ता है। इसके अलावा, Vi में मिलने वाला ‘Binge All Night’ ऑफर (रात 12 से सुबह 6 बजे तक पूरी तरह फ्री इंटरनेट) इसे हैवी डेटा यूज करने वालों के लिए सबसे तोडू बनाता है, क्योंकि इस दौरान आपका डेली डेटा खर्च नहीं होता।
  • OTT और एक्स्ट्रा डिजिटल फीचर्स के शौकीनों के लिए Jio (₹1,029) बेस्ट है: भले ही यह थोड़ा सा महंगा है, लेकिन इसमें Amazon Prime Lite के साथ-साथ JioHotstar Mobile का फ्री एक्सेस मिलता है। साथ ही, इसमें 50GB क्लाउड स्टोरेज और Google AI Pro जैसे प्रीमियम ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds