रवि किशन के वायरल स्वैग का असली सच! ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब | Ravi Kishan Viral News

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 10 अगस्त 2026, 06:02 PM Updated: 10 अगस्त 2026, 06:02 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Ravi Kishan: आजकल सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते ही हर तरफ सिर्फ एक ही चेहरा दिख रहा है- रवि किशन! जेन-जी (Gen-Z) के मीम्स से लेकर इंस्टाग्राम रील्स तक छाए रहने वाले इस सुपरस्टार-सांसद ने आखिरकार अपनी इस वायरल एनर्जी का राज खोल दिया है। यकीन मानिए, उनका कहना है कि उनके अंदर दुनिया भर के दिग्गजों की एक पूरी महफिल नाचती-गाती है! तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं रवि किशन के इस वायरल ट्रेंड के पीछे का असली सच।

और पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा टकराव, Batwara 1947 vs Awarapan 2, किस पर फिदा होंगे दर्शक?

लाखों लोग बना रहे रील्स

दरअसल, पिछले कुछ हफ्तों से रवि किशन (Ravi Kishan ) के 10-15 साल पुराने इंटरव्यूज की क्लिप्स धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। उनका वो ‘इंग्लिश’ बोलने का अंदाज, लाइफस्टाइल पर बातें, और ‘जल्दी द लेट’ (Jaldi the late) या ‘होम फ्रॉम वर्क’ जैसे मजेदार वन-लाइनर्स पर लोग लाखों रील्स बना रहे हैं। इंटरनेट ने तो उन्हें ‘देशी हेनरी कैविल’ तक घोषित कर दिया है!

आज सोशल मीडिया पर जिस सुपरस्टार का स्वैग दिख रहा है, उसके पीछे सालों का कड़ा संघर्ष है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर से मात्र 500 लेकर मुंबई भाग कर आए रवि किशन ने सालों तक छोटे-मोटे रोल किए। फिर 2003 में ‘सइयां हमार’ फिल्म से वे भोजपुरी सिनेमा के ‘अमिताभ बच्चन’ बन गए। 2006 में बिग बॉस के पहले सीजन में आकर उन्होंने ‘जिंदगी झंडवा, फिर भी घमंडवा’ जैसा अमर डायलॉग दिया। और आज ओटीटी पर भी वे अपनी एक्टिंग से तहलका मचा रहे हैं।

Ravi Kishan ने कही ये बात

जब मीडिया ने उनसे पूछा कि सर, आप हर बार कैसे वायरल हो जाते हैं? तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जो कहा, उसने सबका दिल जीत लिया। रवि किशन ने कहा, ‘भाई, मेरे अंदर अल पचीनो से लेकर अमिताभ बच्चन, बलराज साहनी, शाहरुख खान, माइकल जैक्सन और एल्विस प्रेस्ली तक… इतने सारे लोग एक साथ नाचते-गाते हैं! मैं इन सबका एक फ्यूजन हूँ।’ उन्होंने साफ किया कि ये कोई पीआर स्टंट या स्क्रिप्टेड प्लानिंग नहीं होती, वो जो महसूस करते हैं, सीधे दिल से बोल देते हैं!

अपनी इस भारी लोकप्रियता का क्रेडिट रवि किशन ने महादेव और माता सरस्वती के आशीर्वाद को दिया। सबसे खूबसूरत बात उन्होंने ट्रोलर्स और मीमर्स के लिए कही। उन्होंने कहा, ‘अगर आप खुद पर हंसने की क्षमता खो देते हैं, तो आप अपनी आजादी का एक हिस्सा खो देते हैं।’ यानी वो इन मीम्स का बुरा नहीं मानते, बल्कि खुद भी इन्हें एन्जॉय करते हैं!

यही वजह है कि लोगों में आज रवि किशन (Ravi Kishan) का क्रेज बहुत ज्यादा हो गया हैं, क्योंकि वो पूरी तरह से रियल हैं। वैसे, रवि किशन का कौन सा डायलॉग या मीम आपका सबसे फेवरेट है?

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds