Pradeep Rawat News: उनके बिना ‘गजनी’ फिल्म कभी चल ही नहीं पाती…ये शब्द हैं बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का है। भारतीय सिनेमा के सबसे खतरनाक विलेन्स में से एक और ‘गजनी’ फेम प्रदीप रावत के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी। उनके जाने से सबसे बड़ा झटका उनके को-स्टार और करीबी दोस्त आमिर खान को लगा।
आमिर खान ने प्रदीप रावत को एक बेहद ‘निडर और समर्पित अभिनेता’ बताते हुए कहा कि ‘गजनी’ की सफलता उनके बिना अधूरी थी। 74 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस लेने वाले इस दिग्गज कलाकार को याद कर आमिर खान आज भी काफी भावुक हो जाते हैं।
आमिर खान ने कही ये बात
Pradeep Rawat के निधन पर दुख जताते हुए आमिर खान ने वैरायटी इंडिया से कहा कि, “प्रदीप जी एक बेहद समर्पित और निडर अभिनेता थे। उन्होंने गजनी में जो टाइटल रोल निभाया, वो हमारे सिनेमा के सबसे प्रभावशाली विलेन्स में से एक है। ये फिल्म उनके बिना कभी काम नहीं कर पाती।” सिर्फ गजनी ही नहीं, आमिर ने फिल्म ‘लगान’ में उनके ‘देवा सिंह सोढ़ी’ के किरदार को याद करते हुए कहा कि, “जिस स्वैग के साथ प्रदीप जी ने देवा का रोल प्ले किया था, वैसा कोई दूसरा कभी नहीं कर सकता था।
साउथ सिनेमा में भी किया कमाल
प्रदीप रावत (Pradeep Rawat) सिर्फ एक विलेन नहीं, बल्कि एक बेहद वर्सटाइल एक्टर थे। उनकी सबसे पहली बड़ी पहचान बीआर चोपड़ा की ऐतिहासिक ‘महाभारत’ से हुई, जहाँ उन्होंने अश्वत्थामा का कालजयी किरदार निभाया था। आमिर के साथ उनकी केमिस्ट्री कमाल की थी। उन्होंने ‘सरफरोश’ में सुल्तान, ‘लगान’ में देशभक्त सिख देवा और ‘गजनी’ में खूंखार विलेन बनकर दर्शकों के दिलों पर राज किया। इसके बाद उन्होंने साउथ इंडियन सिनेमा का रुख किया, जहाँ ‘Sye’ और तमिल ‘गजनी’ जैसी फिल्मों से वो साउथ के भी सबसे बड़े विलेन बन गए।
ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे Pradeep Rawat
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदीप रावत पिछले 5 सालों से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने एक बार इसे हरा भी दिया था, लेकिन कुछ समय पहले कैंसर दोबारा लौट आया (Relapse)। मुंबई के अस्पताल में करीब एक महीने तक भर्ती रहने के बाद, आखिरकार 4 अगस्त को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनके अंतिम संस्कार में खुद आमिर खान भी नम आंखों से उन्हें विदा करने पहुंचे।
भले ही प्रदीप जी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन ‘गजनी’ का वो विलेन और ‘लगान’ का वो ‘देवा’ हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। प्रदीप रावत का कौन सा किरदार आपका सबसे पसंदीदा था?













































