गजनी के खतरनाक विलेन से महाभारत के अश्वत्थामा तक… प्रदीप रावत की आखिरी कहानी सुन नम हो जाएंगी आंखें| Pradeep Rawat Death Reason

Nandani | Nedrick News Mumbai Published: 05 अगस्त 2026, 10:37 PM Updated: 05 अगस्त 2026, 10:39 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Pradeep Rawat Death Reason: भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रदीप रावत लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की जानकारी फिल्म लगान में उनके साथ काम कर चुके अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए साझा की। अभिनेता के मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने भी उनके निधन की पुष्टि की है।

सिद्धार्थ तिवारी के मुताबिक, प्रदीप रावत को कुछ साल पहले कैंसर हुआ था, जिससे वह ठीक हो गए थे, लेकिन बीमारी दोबारा लौट आई थी। पिछले करीब डेढ़ महीने से उनका इलाज चल रहा था। अचानक उनके प्लेटलेट्स काफी कम हो गए, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई और वह नहीं बच सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार शाम मुंबई में किया जाएगा।

और पढ़ें: न परिवार, न संतान… नौकरानी के नाम की 20 करोड़ की संपत्ति, एक्टर रंगनाथ की अनोखी आखिरी इच्छा| Telugu Actor Ranganath

‘महाभारत’ के अश्वत्थामा से शुरू हुआ था सफर| Pradeep Rawat Death Reason

मध्य प्रदेश के जबलपुर से ताल्लुक रखने वाले प्रदीप रावत का फिल्मी सफर आसान नहीं था। शुरुआत में उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा, लेकिन उनकी दमदार पर्सनैलिटी ने मशहूर फिल्ममेकर बीआर चोपड़ा का ध्यान खींचा। इसके बाद उन्हें टीवी के लोकप्रिय शो महाभारत में अश्वत्थामा का किरदार मिला।

इस भूमिका ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने हिंदी समेत कई भाषाओं की फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई। प्रदीप रावत ने हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और भोजपुरी फिल्मों में काम किया।

लगानऔर गजनीमें यादगार किरदार

बॉलीवुड में प्रदीप रावत को सबसे ज्यादा पहचान आमिर खान की फिल्म लगान और गजनी से मिली। लगान में उन्होंने देवा का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं 2008 में आई फिल्म गजनी में उनका विलेन वाला अंदाज लोगों के बीच काफी चर्चित हुआ।
दिलचस्प बात यह है कि तमिल फिल्म गजनी (2005) में भी उन्होंने डबल रोल निभाया था। बाद में इसी कहानी के हिंदी रीमेक में भी उन्होंने अपनी भूमिका दोहराई। इसके अलावा वह सरफरोश, ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्मों में भी नजर आए।
दक्षिण भारतीय सिनेमा में उन्होंने तेलुगु फिल्म स्ये से कदम रखा था। इस फिल्म में निभाया गया भिक्षु यादव का किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि वह साउथ इंडस्ट्री के पसंदीदा विलेन में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने भद्रा, अंदरिवडु, छत्रपति और लक्ष्मी जैसी फिल्मों में भी दमदार अभिनय किया।

सलमान खान से जुड़ा था ‘गजनी’ का किस्सा

साल 2025 में फिल्म सिकंदर की प्रेस मीट के दौरान सलमान खान ने भी प्रदीप रावत का जिक्र किया था। सलमान से पूछा गया था कि क्या आमिर खान से पहले उन्हें गजनी ऑफर हुई थी। इस पर सलमान ने कहा था कि उन्होंने भी ऐसी बातें सुनी थीं और यह बात उन्हें प्रदीप रावत ने बताई थी।

सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि प्रदीप उन्हें ‘गजनी’ कहकर बुलाते थे और उन्होंने दावा किया था कि डायरेक्टर एआर मुरुगदास सलमान के गुस्से की वजह से उनके साथ काम नहीं कर पाते।

फिल्म इंडस्ट्री ने दी श्रद्धांजलि

प्रदीप रावत के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अभिनेता सोनू सूद ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “प्रदीप रावत भाई, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी। आप हमेशा याद आएंगे।” वहीं यशपाल शर्मा ने उन्हें याद करते हुए लिखा, “प्रदीप रावत, हमारे गजनी, लगान के देवा, आपको श्रद्धांजलि।” सोशल मीडिया पर फैंस ने भी उन्हें याद किया और उनके अश्वत्थामा और गजनी वाले किरदारों को श्रद्धांजलि दी।

प्रदीप रावत अपने पीछे पत्नी कल्याणी रावत और 18 साल के बेटे विक्रमादित्य को छोड़ गए हैं। उनके निभाए किरदार हमेशा भारतीय सिनेमा के यादगार खलनायकों में गिने जाएंगे।

और पढ़ें: भाई, ये क्या कर रहे हो?… विजय वर्मा ने सुनाया कास्टिंग काउच का दर्दनाक किस्सा| Vijay Varma News

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds