Ramayana: दमदार VFX, धमाकेदार एक्शन, लेकिन जो दिल को छूने वाली बात होनी चाहिए थी? वो तो गायब है! नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का 4 मिनट 10 सेकंड का ट्रेलर आ गया है। और इंटरनेट दो गुटों में बंट गया है। जहां एक तरफ यश का रावण अवतार और विजुअल्स होश उड़ा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ फैंस इस ट्रेलर को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। रणबीर कपूर के लुक से लेकर विजुअल्स तक, आखिर 1000 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म से लोग क्यों नाराज हैं? आइए जानते हैं वो बड़ी वजहें!
और पढ़ें: कहां गायब हैं Kasautii के Anurag! Shweta Tiwari को लेकर हुआ बड़ा खुलासा! | Cezanne Khan Controversy
क्यों ट्रोल हो रही Ramayana
रामायण (Ramayana ) सिर्फ एक कहानी नहीं, भारत वासियों की आस्था है। इस 4 मिनट के ट्रेलर में मेकर्स ने भव्यता तो दिखा दी, लेकिन जो आत्मिक सुख और आंखों में आंसू ला देने वाला अहसास होना चाहिए था, वह पूरी तरह गायब है। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि स्क्रीन पर सिर्फ बड़े स्टार्स दिख रहे हैं, भगवान का दिव्य रूप नहीं। रामानंद सागर की रामायण जैसी ‘आत्मा’ इस भव्यता के पीछे कहीं खो गई है।
फिल्म के को-प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा दुनिया की बड़ी विजुअल इफेक्ट्स कंपनी DNEG के मालिक हैं। शायद इसीलिए उन्होंने पूरी ताकत स्पेशल इफेक्ट्स में झोंक दी। दर्शकों का कहना है कि मेकर्स ने कहानी, संवाद और किरदारों की गहराई को दबाकर, इसे हॉलीवुड की ‘एवेंजर्स’ जैसा एक सीजीआई (CGI) का तमाशा बना दिया है।
रणबीर कपूर से न खुश फैंस
भगवान श्री राम के मुख्य किरदार में रणबीर कपूर को देखकर जनता बिल्कुल खुश नहीं है। इंटरनेट यूज़र्स का मानना है कि रणबीर के चेहरे पर वह ‘सौम्यता’ और ठहराव नजर नहीं आ रहा जो प्रभु राम के चरित्र की आत्मा है। लोगों का साफ कहना है कि पीआर (PR) के दम पर बने स्टार्स इस पवित्र छवि के साथ न्याय नहीं कर सकते।
माना कि पिछली बार के मुकाबले मेकर्स ने राक्षसों के लुक में सुधार किया है, लेकिन ट्रेलर के कई सीन्स साफ तौर पर नकली और ग्रीन स्क्रीन पर शूट किए हुए लगते हैं। जंगल हो या महल, सब कुछ कंप्यूटर जनरेटेड (CGI) लगता है, जिससे वो नेचुरल और असली सिनेमाई अहसास नहीं आ पाता।
त्रेता युग में मॉडर्न साड़ी वाला लुक
नेटिजन्स ने ध्यान दिया कि कैकेयी के बाल बिल्कुल सीधे (Straightened) और साइड से सलीके से संवारे (Side-combed) गए हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “मॉडर्न साड़ी, सैलून स्टाइल बाल… यह त्रेता युग है या 2026?” हालांकि, ट्रोलिंग के बीच कई लोग लारा दत्ता के अभिनय और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ भी कर रहे हैं। उनका मानना है कि जब वह गुस्से में अपना हार तोड़ती हैं और राम को 14 साल के वनवास पर भेजती हैं, तो उनका शाही अंदाज और तेवर (Aura) काफी दमदार लगता है।
तो ये थे वो कारण जिनकी वजह से ‘रामायण’ (Ramayana ) के इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। अब आपकी क्या राय है? क्या आपको रणबीर कपूर प्रभु राम के किरदार में ठीक लगे? या आपको भी लगा कि मेकर्स ने सिर्फ VFX पर ध्यान दिया, फीलिंग्स पर नहीं?
































