Trending

हैरान करने वाली है Jacqueline की अफेयर्स लिस्ट, कभी 'प्रिंस' तो कभी 'ठग' पर हार बैठी दिल!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 16 Jan 2022, 12:00 AM
कुछ दिनों से बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस काफी कंट्रोवर्सी में घिरी हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी लव लाइफ और प्राइवेट फोटो की काफी ज्यादा चर्चाएं हो रही हैं। जी हां, आपने ठीक पहचाना हम बात जैकलीन फर्नांडिस की ही कर रहे हैं। ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ नाम जुड़ने के बाद जैकलीन लगातार विवादों में हैं। 
दावा किया जा रहा है कि जैकलीन सुकेश के साथ रिलेशनशिप में थीं। यहीं नहीं सुकेश के जैकलीन को कई महंगे तोहफे देने की भी बात सामने आई। भले ही जैकलीन इन खबरों को नकारती रही हो, लेकिन हाल ही में जैकलीन और सुकेश की बीते दिनों एक प्राइवेट पिक्टर सामने आई, जिससे उनके रिश्ते की पोल खुल गई। इसके बाद से ही जैकलीन सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। सुकेश संग अपने रिश्ते को लेकर जैकलीन इस वक्त लाइमलाइट में हैं। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं जब वो अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आई हो। जैकलीन के रिलेशनशिप पहले भी सुर्खियां बटोरी हैं। तो ऐसे में आइए एक नजर डाल लेते हैं जैकलीन के लव अफेयर्स की लिस्ट में, जिनको लेकर वो चर्चाओं में रहीं…

प्रिंस ऑफ बहरीन 

जैकलीन की लव अफेयर्स की लिस्ट में पहला नाम है प्रिंस ऑफ बहरीन का। जी हां, जैकलीन बहरीन के प्रिंस हसन बिन राशिद अली खलीफा को डेट कर चुकी हैं। दोनों एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में एक-दूसरे से मिले थे। जैकलीन और हसन दोनों ने ही अपने रिलेशन को कभी कंफर्म नहीं किया था। बताया जाता है कि ये दोनों रिलेशनशिप में थे और जब जैकलीन की 2011 में फिल्म हाउसफुल आई, तब इनका ब्रेकअप हुआ था। 

साजिद खान 

लिस्ट में अगला नाम है बॉलीवुड के बड़े फिल्ममेकर साजिद खान। साजिद और जैकलीन के रिलेशन को लेकर भी काफी चर्चाएं रही हैं। खबरें ऐसी थीं कि जैकलीन और साजिद एक सीरियल रिलेशनशिप में रहे हैं। कई इवेंट्स में भी जैकलीन और साजिद को एक साथ स्पॉट किया गया। फिर 2013 में इनकी भी राहें जुदा हो गई। 

सलमान खान 

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और जैकलीन का रिश्ता अक्सर ही सवालों में रहा है। जैकलीन और सलमान एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती हैं। जैकलीन और सलमान एक दूसरे की कंपनी को भी काफी एंजॉय करते हैं। लॉकडाउन में जब सलमान खान अपने पनवेल फार्महाउस में थे, तो उस वक्त जैकलीन भी उनके साथ थीं। जैकलीन-सलमान के बीच जो नजदीकियां रही हैं, उसकी हमेशा ही चर्चा रही हैं। हालांकि दोनों ने इस पर कभी कुछ खुलकर नहीं बोला। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा 

A Gentleman फिल्म में जैकलीन के अपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा ने काम किया था। तब इन दोनों के अफेयर की भी खबरें सामने आई थीं। खबरें ऐसी थीं कि जैकलीन और सिद्धार्थ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि बताया जाता है कि उस वक्त सिद्धार्थ आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में थे और आलिया को जैकलीन-सिद्धार्थ की नजदीकियां पसंद नहीं आई थीं। यहां तक कि आलिया भट्ट और सिद्धार्थ के ब्रेकअप की वजह भी जैकलीन को ही माना जाता है।

सुकेश चंद्रशेखर

अब जैकलीन का नाम 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ रहा है। सुकेश के साथ जैकलीन की कुछ तस्वीरें चारों तरफ छाई हुई है। हालांकि इस पूरी कंट्रोवर्सी पर तो अब तक जैकलीन ने ज्यादा कुछ नहीं कहा है। लेकिन उन्होंने पर्सनल फोटोज वायरल नहीं करने की अपील जरूर की है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds