कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में एडमिट हुए Bahubali के कटप्पा, हेल्थ को लेकर आया ये अपडेट

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 08 Jan 2022, 12:00 AM

इस समय देश भर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है और ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री से एक के बाद एक रोजाना कोरोना के मामले भी लगातार सामने आ रहे है। बीते कुछ दिनों में कई फिल्मी सितारे कोरोना की चपेट में आ चुके है। बॉलीवुड के साथ ही अब साउथ इंडस्ट्री से भी कोविड-19 के मामले सामने आने लगे है। बाहुबली में कटप्पा  (Katappa) का किरदार निभाने वाले एक्टर सत्यराज (Actor Sathyaraj Corona Positive) भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

एक्टर सत्यराज को बीते दिनों कोरोना हो गया था, जिसके बाद से ही वो होम आईसोलेशन में थे। अब सत्यराज से जुड़ी ऐसी खबर सामने आ रही है, जो उनके फैंस को परेशान कर सकती है। 

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना होने के बाद सत्यराज की हालत में सुधार नहीं आ रहा था। जिसके चलते अब उन्हें चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले ही एक्टर की तबीयत खराब होने हो गई थी और उनमें कोरोना के लक्षण भी दिख रहे थे, जिसके बाद सत्यराज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बादवो कोरोना पॉजिटीव पाए गए थे। खबरों की मानें तो 7 जनवरी शाम को उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। 

वैसे तो सत्यराज की तबीयत को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उनमें कोरोना के गंभीर लक्षण महसूस हुए हैं। इसी के चलते तबीयत में सुधार नहीं होने की वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 

सत्यराज तमिल फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाते हैं। इन्होंने 1978 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद कई फिल्मों में काम किया, लेकिन फिल्म बाहुबली में कटप्पा का रोल वो पूरे देश में छा गए। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds