अक्षय कुमार की बेटी के साथ डिजिटल हैरसमेंट, अश्लील मैसेज भेजकर मांगी फोटो खौफ में स्टार किड्स – Akshay Daughter digital Harassment

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 25 Apr 2026, 08:14 AM | Updated: 25 Apr 2026, 08:14 AM

Akshay Daughter digital Harassment: एक तरफ फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार अपनी फिल्म भूत बंग्ला (bhoot bangala) की सफलता को इंजॉय कर रहे है तो वहीं दूसरी तरफ उनकी 13 साल की बेटी नितारा को कैसे झेलनी पड़ी ऑनलाइन हैरंसमेंट.. इसका खुलासा करके अक्षय ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिये मासूमों को कैसे हैरस किया जाता है उस पर भी पैरेंट को सोचने पर मजबूर कर दिया.. जी हां उनकी 13 साल की बेटी को भी साइबर हैरसमेंट झेलना पड़ा था.. जहां हैरस करने वाले अपराधी ने ये भी नहीं सोचा कि वो जिससे न्यूड तस्वीरे मांग रहा है।

और पढ़े: एनसीबी की हिरासत में मौत का खौफनाक मंजर, बीएसएफ जवान के शरीर पर प्रताड़ना के 34 गहरे घाव के निशान – BSF soldier killed

अक्षय कुमार की बेटी पर साइबर अटैक! Akshay Daughter digital Harassment

जिसे अश्लील मैजेस भेज रहा है वो कोई आम लड़की नहीं बल्कि कोई नामी हस्ती की बेटी भी हो सकती है..और उसकी ये हिम्मत उसे सलाखो के पीछे पहुंचा सकती है। जी हां, अक्षय कुमार की बेटी नितारा को ऑनलाइन गेमिंग के दौरान साइबर हैरसमेंट झेलना पड़ा है.. जिसने अब साइबर अपराधियों की बढ़ती हिम्मत पर भी सवाल खड़े कर दिये है तो वहीं ये भी अब चिंता का विषय है कि एक स्टार किड्स के साथ जब इस तरह की घटना हो सकती है तो आम लड़कियों की स्थिति कैसी होगी। जानते है कि क्या अक्षय (Akshay) ने इसे जाने दिया या लिया बड़ा एक्शन…जो हर एक पिता के लिए बन सकता है बड़ी मिसाल..

अश्लील मैसेज भेजकर मांगी फोटो – Akshay Daughter digital Harassment

दरअसल अभी हाल ही में अक्षय कुमार मुंबई के आर.डी. नेशनल कॉलेज पहुंचे थे जहां  साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र  को अंटेंड करने ते दौरान अक्षय (Akshay) ने अपनी बेटी के साथ जो भी घटना हुई उसके बारे में बात की.. अक्षय ने बताया कि उनकी बेटी नितारा को एक ऑनलाइन गेम खेलते समय हैरस किया गया.. उनसे न्यूड पिक्चर मांगी गई.. अक्षय ने कहा कि ये सब कुछ जब उनके लिए इतना विचलित करने वाला है तो जरा सोचिये आम लोग के साथ क्या होता होगा…किसी भी परिवार को इस तरह की सिचुएशन से नहीं गुजरना चाहिए। डिजिटल सुरक्षा आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। इस मुद्दे पर अक्षय ने पहले ही एक वीडियो जारी किया था.. तब अक्षय के इस खुलासे के बाद महाराष्ट्र साइबर विभाग नितारा के मामले में तेजी से एक्टिव हो गया और उन्होंने मैजेस करने वाले की तलाश शुरु कर दी थी।

और पढ़े: कंगना से जया बच्चन तक: सांसद बनकर हर महीने सरकार से कितनी मोटी कमाई करते हैं ये फिल्मी सितारे? Bollywood Celebs Govt Salary

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार – Akshay Daughter digital Harassment

जिसमें अब खबरें आ रही है कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी खुद महाराष्ट्र साइबर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने दी थी। ये मामला अक्टूबर 2025 के आसपास का था, जब नितारा को साइबर हैरसमेंट का शिकार होना पड़ा था, अक्षय ने नितारा और आरोपी के बीच की हुई बात भी सार्वजनिक की थी, जिसमें वो पहले तो नितारा से काफी सम्मानजनक बातें कर रहा था लेकिन अचानक जब उसने नितारा का जेंडर पूछा और नितारा ने बताया कि वो फीमेल है तो आरोपी ने उससे न्यूड पिक्चर की डिमांड कर दी थी.. नितारा ने उसी वक्त गेम बंद कर दिया लेकिन घबराने के बजाये उसने तुरंत अपनी मां ट्विंकल खन्ना को इसकी जानकारी दी.. अक्षय और ट्विंकल ने एक जिम्मेदार माता पिता की भूमिका निभाते हुए इस मामले को रफा दफा करने के बजाय साइबर विभाग में शिकायत दर्ज कराई.. वहीं अब इस मामले में एक आरोपी साइबर ब्यूरो के शिकंजे में है।

स्टार किड के साथ हुई दरिंदगी की कोशिश

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलीब्रिटी किड को इस तरह से साइबर हैरसमैंट का शिकार होना पड़ा हो.. इससे पहले भी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर जैसी कई अभिनेत्रियों ने खुलासा किया है कि उन्हें साइबर हैरसमैंट और ‘डीपफेक’ का शिकार होना पड़ा है। वहीं अक्षय कुमार ने पहले ही महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फड़नवीस से स्कूलों में स्पेशल साइबर क्राइम से जागरूरता की क्लासेस शुरू करने की भी अपील की है, ताकि कोई बच्ची गलत लोगो के चक्कर में फंस कर हैरस न हो.. जिनके कारण बच्चों ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या जैसे जाल में फंस जाते है। वेल नितारा का अपराधी तो सलाखो के पीछे है लेकिन क्या अक्षय की मांग को केवल महाराष्ट्र में ही नही बल्कि पूरे देश में लागू नही कर करना चाहिए.. ताकि केवल स्टार किड्स ही नहीं आम लोगो की जिंदगी भी बर्बाद होने से बच सकें।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds