अब कोरोना की चपेट में आए दिल्ली के सीएम Arvind Kejriwal, लगातार बन रहे थे रैलियों का हिस्सा

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 04 जनवरी 2022, 12:00 AM 🔄 Updated: 04 जनवरी 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दिल्ली में एक बार फिर कोरोना का बम फूटता हुआ नजर आ रहा है। राजधानी में रोजाना डरावनी स्पीड से केस बढ़ते हुए दिख रहे हैं। इस बीच दिल्ली से एक बड़ी खबर ये सामने आई है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना से संक्रमित हो गए। सीएम केजरीवाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

केजरीवाल ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मंगलवार को ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा- ‘मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं। मुझे हल्के लक्षण हैं और घर पर ही आइसोलेट हो गया हूं। जो भी लोग मेरे बीते कुछ दिन में मेरे संपर्क में आए हैं, वो खुद को आइसोलेट कर लें और टेस्ट करवाएं।’

केजरीवाल के कोरोना संक्रमित होने के बाद खतरा बढ़ गया है। दरअसल, आने वाले वक्त में होने वाले चुनावों को देखते हुए केजरीवाल लगातार अलग अलग राज्यों में रैलियां कर रहे थे। बीते दिन यानी सोमवार को वो देहरादून में थे, जहां उन्होंने रैली को संबोधित किया था। इसके अलावा इससे पहले केजरीवाल 2 जनवरी रविवार को लखनऊ में थे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था। 

एक जनवरी को केजरीवाल अमृतसर गए थे। 31 दिसंबर को उन्होंने पंजाब के पटियालला में शांति मार्च निकाला था। साथ ही 30 दिसंबर को चंडीगढ़ में विजय यात्रा का हिस्सा बने थे। इस तरह दिल्ली के सीएम लगातार अलग अलग राज्यों में जाकर रैलियों और कार्यक्रमों का हिस्सा बन रहे थे, जहां भीड़ इकट्ठा होती है। 

गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना की वजह से हालात अब बेकाबू होते जा रहे है। कुछ दिनों में ही दिल्ली में केस बेहद तेजी से बढ़ गए और पॉजिटिविटी रेट 6.46 प्रतिशत पहुंच गया। कोरोना के हालातों को लेकर आज DDMA की एक अहम बैठक भी होनी है। 

दरअसल, दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए GRAP प्लान के तहत पाबंदियां लागू की जा रही है। राजधानी में फिलहाल येलो अलर्ट लागू है। लेकिन अब पॉजिटिविटी रेट 6 प्रतिशत के पार होने के बाद दिल्ली में रेड अलर्ट भी जारी किया जा सकता है, जिसमें टोटल कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लग जाएगी। 

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे केस की बात करें तो 21 दिसंबर को राजधानी से 102 नए केस सामने आए थे। इसके बाद 29 दिसंबर को ये बढ़कर 900 पार पहुंच गए। फिर 30 दिसंबर को 1313, 31 दिसंबर को 1796 केस सामने आए।  एक जनवरी को दिल्ली में 2796 केस आए, 2 जनवरी को 3194 केस आए। अब 3 जनवरी को संक्रमितों की संख्या 4099 हो गई। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds