वैष्णो देवी मंदिर में देर रात ऐसा हुआ क्या, जो मच गई भगदड़? 12 श्रद्धालुओं की हुई मौत

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 01 Jan 2022, 12:00 AM
नए साल के मौके पर एक बेहद ही दुखद खबर माता वैष्णो देवी मंदिर से आ रही है। बीती रात अचानक ही वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मच गई और इस दौरान 12 श्रद्धालुओं की मौत भी हो गई। वही के श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद राहत-बचाव कार्य जारी है।
भगदड़ के बाद वैष्णो देवी यात्रा को भी कुछ देर के लिए रोक दिया गया था। हालांकि हालात सामान्य होने के बाद यात्रा फिर से बहाल कर दी गई।
मिली जानकारी के मुताबिक कटरा स्थित भवन क्षेत्र में घटना रात करीब 2.45 बजे पर घटी। ये हादसा गेट नंबर-3 के पास हुआ। नए साल का मौका था इसलिए वहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी और भगदड़ मचने से हालात अचानक ही आउट ऑफ कंट्रोल हो गए। 

क्यों मची भगदड़?

हादसे के बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि भवन क्षेत्र में दर्शन के लिए पहुंचे कुछ लोगों में  बहस हो गई थी, जिसके बाद वहां धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हालात बिगड़े और देखते ही देखते भगदड़ मच गई।

हेल्पलाइन नंबर हुए जारी

घटना के बाद जिला प्रशासन की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए।  श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 01991-234804 या 01991-234053 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा PCR कटरा के हेल्पलाइन नंबर- 01991232010 या 9419145182 पीसीआर रियासी के हेल्पलाइन नंबर- 0199145076 या 9622856295 और डीसी कार्यालय रियासी कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर- 01991245763 या 9419839557 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
वहीं वैष्णो देवी मंदिर पर हुए इस हादसे पर तमाम लोग दुख जताते हुए नजर आ रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना पर अपना दुख व्यक्त किया। 

जांच के दिए आदेश

इसके अलावा वैष्णो देवी हादसे पर उच्चस्तरीय जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि मैं तुरंत माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंच रहा हूं। मैं वहां प्रशासन से हादसे को लेकर विस्तृत जानकारी लूंगा।

मुआवजे का ऐलान…

वहीं इस हादसे का शिकार हुए लोगों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया जा चुका है। सभी मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा और घायलों को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही घायलों के इलाज का खर्च श्राइन बोर्ड उठाएगा। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds