'फिल्टर हटा कर दिखा…' सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा-विक्रांत की मस्ती वाला वीडियो!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 30 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री में अपनी अदाओं और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वैसे तो अक्सर मोनालिसा अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो तरह तरह की वीडियो अपने फैंस के लिए पोस्ट करती ही रहती हैं और वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। 

इस बार इंस्टाग्राम पर मोनालिसा ने जो वीडियो डाली उसमें वो अपने हसबैंड विक्रांत के साथ नजर आ रही है। वीडियो में दोनों काफी मजाकिया अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। मोनालिसा शेयर किए गए वीडियो में बोलती हुई नजर आ रही है कि मैं इतनी सुंदर हूं, मैं क्या करूं। जिस पर उनके हसबैंड ने कुछ ऐसा जवाब दिया जिससे एक्ट्रेस की बोलती बंद हो गई। विक्रांत आगे उन्हें जवाब देते हुए कहते हैं कि  फिल्टर हटा कर दिखा।

सोशल मीडिया पर फैंस दोनों की इस मजेदार वीडियो को लोग खूब पसंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गई थी। मोनालिसा और विक्रांत की इस वीडियो पर अब तक लगभग 40 हजार लाइक्स आ चुके हैं।वहीं कई लोग तरह तरह के कमेंट्स भी करते दिखाई दे रहे हैं। लोगों को मोनालिसा का हसबैंड विक्रांत संग यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds