Trending

चीन में फिर कोरोना केस बढ़ने से मचा हड़कंप, लॉकडाउन के चलते खाने तक को तरसने को मजबूर हुए लोग!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 Dec 2021, 12:00 AM | Updated: 29 Dec 2021, 12:00 AM

जहां से कोरोना महामारी फैलने की शुरुआत हुई, उस चीन में एक बार फिर इस वायरस की वजह से हालत बिगड़ने लगे है। लेकिन चीन अब अपने यहां ये महामारी फैलने नहीं देना चाहता। यही वजह है कि जैसे ही चीन में कोरोना के केस बढ़ना शुरू होते है, यहां सख्त पाबंदियां लगा दी जाती है। चीन के उत्तरी क्षेत्र में लॉकडाउन लगा दिया गया, जिसके चलते लाखों लोगों को घर में रहने का आदेश दे दिया गया। लेकिन यही लॉकडाउन सियान की जनता के लिए आफत बन रहा है। क्योंकि यहां लोगों को खाने तक का सामान लेने के लिए बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा। जिसकी वजह से सियान के लोग भूख तक से तड़पने को मजबूर हो रहे है।

दरअसल चीन में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मौजूदा आंकड़ों पर गौर करें तो वो 21 महीने के उच्चमस्तर पर पहुंच गए हैं। हालातों को कंट्रोल में रखने के लिए चीनी सरकार की तरफ से जीरो कोविड रणनीति पर काम किया जा रहा है, जिसके तहत दूसरे देशों से जुड़ी सीमाओं पर प्रतिबंध लगाने के साथ क्वारंटाइन की अवधि में बढ़ोतरी और लक्षित क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाने के उपाय किए जा रहे है। 

लॉकडाउन के तहत सियान में ड्राइविंग पर बैन लगा हुआ है। साथ ही साथ यहां 3 दिन में घर के किसी एक व्यक्ति को ही ग्रॉसरी लाने के लिए जाने की छूट दी गई है। यही वजह है कि लोगों के लिए ये लॉकडाउन खाने तक का संकट पैदा कर रहा है। इस बीच सियान के कई लोगों ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर खाने और जरूरी सामानों के लिए गुहार लगाते हुए नजर आ रहे है। इनमें से ही एक व्यक्ति ने एक वेबसाइट पर लिखा कि मैं भूख से मरने वाला हूं। यहां खाने के लिए कुछ नहीं है और घर से बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है..कृपया मदद कीजिए।

दूसरे ने लिखा कि मैं इस बारे में कोई और खबर नहीं सुनना चाहता कि सब कुछ कैसे ठीक है। तो क्या हुआ अगर आपूर्ति इतनीप्रचुर मात्रा में है- वे बेकार हैं यदि आप उन्हें वास्तव में लोगों को नहीं देते।’

अगले साल फरवरी में बीजिंग में विंटर ओलंपिक होने हैं, इसलिए चीन चाहता है कि वो जल्द से जल्द हालातों पर नियंत्रण पा ले। बावजूद इसके चीन में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते दिख रहे है। मंगलवार को यहां कोरोना के 209 केस सामने आए, जो मार्च 2020 के बाद एक दिन में आने वाले सबसे ज्यादा केस रहे।

कोरोना पर काबू पाने के लिए चीन ने जल्दी अपने यहां सख्त प्रतिबंध लागू किए, जिसकी वजह दूसरे देशों की तुलना में मामले कम है। चीन ने एक करोड़ 30 लाख की आबादी वाले सियान में कुछ हफ्तों पहले ही संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया था। यहां बड़ी बात तो ये रही कि चीन ने सियान में भी वुहान जैसे ही सख्त प्रतिबंध लगा दिए। वुहान चीन का वो शहर है, जहां कोरोना महामारी का केस सबसे पहले पाया गया था। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds