Ranveer Singh News: पिछले 4 महीनों से केवल बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में केवल एक्टर रणवीर सिंह के ही चर्चे हो रहे है। दिसंबर में धुरंधर और मार्च में धुरंधर 2 के आने के बाद फिल्म ने जो बंपर कमाई की है,, उसके बाद से काफी लंबे समय के बाद रणवीर इतनी चर्चा में है.. बेटी दुआ का आना वाकई में उनके लिए एक एंजल एंट्री ही रही.. लेकिन इस वक्त रणवीर सिंह फिर से सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि उनका वो जेस्चर है, जिसने उन्हें डाउन टू अर्थ बनाया है।
अनंत अंबानी के जन्मदिन पर जोशीले अंदाज में दिखे रणवीर
जी हां, रणवीर का जोशिला अंदाज देखने को मिला गुजरात के जामनगर में, जहां वो एक व्हीलचेहर पर बैठे खिलाड़ी से बड़े जोश के साथ मिलते नजर आये है.. उनकी ताऱीफ खुद खिलाड़ी ने भी की है.. अपने इस वीडियो में हम रणवीर के इस जोशिले अंदाज को लेकर बात करेंगे, जिसकी ताऱीफ चारो तरफ हो रही है.. वहीं क्यों एक खिलाड़ी भी उनकी तारीफ करने से नहीं रह सका.. ऐसा क्या किया रणवीर सिंह ने..
दरअसल 10 अप्रैल को अबानी खानदान के छोटे राजकुमार अनंत अंबानी का 31 वां जन्म दिन था, जिसे उन्होंने कई बड़े सितारो के साथ गुजरात के जामनगर में सेलीब्रेट किया है। इस मौके पर रणवीर सिंह समेत कई बड़े दिग्गज लोग जन्मदिन के सेलीब्रेशन में पहुंचे थे। लेकि नजब रणवीर गाड़ी से निकल कर बाहर आये तो सामने थे उनके एक अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खूंटी। रणवीर उन्हें देखते ही बाहें फैला कर चेहरे पर बड़ी मुस्कान के साथ आगे बढ़े और भीमा खूंटी से हाथ मिलाया।
भीमा की टीशर्ट पर दिया ऑटोग्राफ
इतना ही नहीं भीमा ने उनसे टीशर्ट पर ऑटोग्राफ मांगा तो रणवीर उनके सामने ही बैठ गए और टीशर्ट पर ऑटोग्राफ भी दिया। रणवीर ने इस दौरान भीमा से मुस्कुराते हुए लगातार बातचीत भी की..रणवीर भीमा की तारीफ कर रहे थे , तो वहीं भीमा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए रणवीर की तारीफो के पुल बांधते हुए कहा कि वो वाकई में धुरंधर है। वो बहुत से लोगो से मिले है लेकिन रणवीर से मिलकर आज जो सादगी, विनम्रता और सम्मान मिला वो सबसे अलग और खास रहा। रणवीर सच में खास है, स्टार तो कोई भी बन सकता है लेकिन एक सच्चा इंसान बनना सबके बस की बात नहीं। रणवीर एक बेहतरीन और सच्चे इंसान है। ये सम्मान ये पल उन्हें हमेशा याद रहेगा।
रणवीर के दिल में सबके लिए सम्मान और प्यार
भीमा खूंटी ने जिस तरह से रणवीर की तारीफ की.. .ये केवल यहीं बताता है कि चाहे कोई भी.. रणवीर के दिल में सबके लिए सम्मान और प्यार है। बता दें कि भीमा खूंटी न केवल एक अंतराराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेटर है बल्कि वो गुजरात व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान है, वो गुजरात के पोरबंदर के रहने वाले है और क्रिकेट खेलने के साथ साथ वो मोटिवेशनल स्पीकर भी है। रणवीर सिंह के इस जोशिले अंदाज की काफी तारीफ हो रही है। वेल रणवीर के इस अंदाज पर आपका क्या कहना है।





























