कितना कमाते हैं Ranbir Kapoor? जानिए बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय से जुड़ी कुछ Interesting बातें

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 28 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

एक मूवी आई थी साल 2011 में रॉकस्टार, जिसका लीड हीरो चिल्ला चिल्ला कर लोगों को अपना दीवाना बना रहा था। इसके बाद 2012 में एक फिल्म आई बर्फी, जिसका लीड हीरो कुछ बोलता ही नहीं था बिल्कुल चुप, लेकिन फिर भी लोगों को उसने अपनी एक्टिंग से दीवाना बना दिया। जाहिर है फिल्म का नाम सुनते ही आपने पता लगा लिया होगा कि हम बात रणबीर कपूर की कर रहे हैं। आज हम बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय सुपरस्टार रणबीर कपूर की लाइफस्टाइल को जानेंगे। जानेंगे रणबीर की लाइफ से जुड़े कुछ बेहद ही इंटरेस्टिंग फैक्ट्स… 

कपूर फैमिली के बारे में जब बात होती है तो बात शो मैन राज कपूर की होती है। फिर बात सुपरस्टार ऋषि कपूर की होती और बात करिश्मा और करीना की भी होती है।  फिर नाम आता है कपूर फैमिली की इतनी बड़ी लगेसी को लेकर फिल्म सांवरियां से इंडस्ट्री में एंट्री लेने वाले रणबीर कपूर का। रणबीर ने अपने चाहने वालों को कभी निराश नहीं किया और एक के बाद एक दमदार हिट मूवी देते रहे। 

दमदार एक्टिंग से बनाई अलग पहचान

चाहे वो बर्फी हो, रॉकस्टार हो, राजनीति या फिर संजय दत्त की लाइफ पर्दे पर जीने वाली मूवी संजू ही क्यों न हो खुद को हर बार रणबीर ने साबित किया। नेपोटिज्म का टैबू काफी ट्रेंड में रहा है बीते सालों में लेकिन रणबीर ने इस भीड़ से खुद को अलग करके एक दमदार एक्टर और सुपरस्टार के तौर पर खुद को साबित किया। 

जहां तक लाइफस्टाइल की बात करें तो रणबीर बचपन से ही काफी naughty रहे है। अपनी फैमिली में रणबीर पहले ऐसे मेंबर रहे जो 10th पास कर पाए। रणबीर ने अपनी ग्रैजुएशन पूरी की और फिर न्यूयार्क चले गए जहां से उन्होंने acting सिखी। फिल्म में उन्होंने 2007 में सांवरिया से एक एक्टर के तौर पर काम करना शुरू किया, लेकिन बॉलीवुड में अपना सफर पापा ऋषि कपूर की फिल्म आ अब लौट चलें में असिसटेंट डायरेक्टर के तौर पर शुरू कर चुके थे।

रणबीर की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई, लेकिन फिल्म में रणबीर की एक्टिंग और उनके चार्मिंग फेस ने लोगों को दीवाना बना दिया। इस फिल्म के लिए रणबीर को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुका है। बचना ए हसीनों फिर रणबीर की बैक टू बैक मूवीज आई वेक अप सिड, अजब प्रेम की गजब कहानी और रॉकेट सिंह। फिर तो रणबीर बॉक्स ऑफिस पर जैसे छा गए। फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी में उनके प्रेम के कैरेक्टर ने तो उनकी फैन फॉलोइंग ही बढ़ा दी। 

संजू को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने बताया था कि फिल्म संजू के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी थी। उन्होंने जितनी मेहनत इस फिल्म में की उतनी मेहनत किसी फिल्म के लिए नहीं की। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सुपरहिट रहीं। 

कुछ ऐसी रही है लव लाइफ

रणबीर की लव लाइफ भी काफी लाइमलाइट में रही है। फिल्म सावरियां से रणबीर सोनम कपूर के करीब आए पर रिश्ता ज्यादा नहीं चला। इसके बाद रणबीर की लाइफ में आई दीपिका पादुकोण। दीपिका के साथ रणबीर का रिलेशन लंबे समय तक चला। यहां तक कि दीपिका ने तो अपनी neck पर रणबीर के नाम का टैटू भी बनवा लिया था, लेकिन दीपिका के साथ भी रणवीर का रिलेशन नहीं चल पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

इसके बाद रणबीर का नाम कैटरीना से भी जुड़ा। कैटरीना के साथ भी रणबीर का रिलेशन काफी लंबे समय चला। यहां तक कि दोनों की शादी तक की बात सामने आ चुकी थी, लेकिन फिर इन दोनों के रास्ते भी अलग हो गए। अब सुर्खियों में रणबीर आलिया भट्ट की जोड़ी है। दोनों के रिलेशनशिप को अब काफी वक्त भी हो गया है और दोनों के फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। 

एक्टर रणबीर एक अच्छे पेन्टर भी है। रणबीर 28 september को अपना बर्थड सेलिब्रेट करते हैं और फैमिली के साथ मुंबई में ही आलीशान घर में रहते हैं। रणबीर के कार कलेक्शन में rang rover, Mercedes, audi, और audi r8 है। अपनी एक फिल्म करने के लिए करीब करीब 25 करोड़ रुपये रणबीर चार्ज करते हैं। रणबीर का नेट वर्थ है 45 million यानी 322 करोड़ रुपये।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds