Trending

…तो रणवीर सिंह नहीं बनते कपिल देव! 83 फिल्म के लिए रणवीर नहीं बल्कि ये एक्टर था पहली पसंद!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 Dec 2021, 12:00 AM | Updated: 25 Dec 2021, 12:00 AM

एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 83 आखिरकार रिलीज हो गई। 24 दिसंबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में लग गई। 1983 वर्ल्ड कप पर बनी इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में जिस किसी ने भी मूवी देखी वो इसकी तारीफ करने नहीं थक रहा। 

रणवीर ने फिल्म में जिस तरह कपिल देव का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं, उसके लिए उनकी खूब वाहवाही हो रही है। कपिल देव का रोल निभाने के लिए रणवीर ने काफी मेहनत की, जो मूवी में देखने को मिल भी रही है। कपिल देव के रोल में रणवीर एकदम परफेक्ट लग रहे हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि 83 मूवी में कपिल देव के रोल के लिए रणवीर सिंह पहली पसंद नहीं थे। ना तो इस फिल्म को कबीर सिंह डायरेक्ट करने वाले थे। 

दरअसल, 83 फिल्म को बनाने का विचर 8 साल पहले आया था ‘थलाइवी’ के निर्माता विष्णुवर्धन इंदुरी को। उन्होंने लेखक-निर्देशक संजय पूरन सिंह चौहान के साथ फिल्म की कहानी और पटकथा पर काम किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह से पहले मूवी में कपिल देव के रोल के लिए अर्जुन सिंह पहली पसंद थे। साल 2014 में फिल्म का सबसे पहले अनाउंसमेंट किया गया था। इसमें कपिल देव के लिए रोल के लिए अर्जुन कपूर को चुना गया। अर्जुन का स्क्रीन टेस्ट भी हो गया था और उन्होंने क्रिकेट की ट्रेनिंग भी शुरू कर दी।

लेकिन फिर 2017 में सबकुछ बदल गया। फिल्म में संजय की जगह कबीर खान आ गए और विष्णु की जगह विक्रमादित्य मोटवानी, मधु मंटेना, विकास बहल और रिलायंस एंटरटेनमेंट निर्माता बन गए। फिर अर्जुन की जगह रणवीर सिंह को लिया गया। 

बताया ये भी जा रहा है कि अर्जुन ने रणवीर से रिक्वेस्ट की थी कि वो ये रोल ना करें। इसके बाद फिर रणवीर फिल्म को लेकर कंफ्यूजन में आ गए। अगर वो रोल एक्सेप्ट कर लेते तो उनके खास दोस्त अर्जुन कपूर को दुख पहुंचता और नहीं करते तो एक बहुत बड़ा मौका उनके हाथों से निकल जाता। फिर 6 महीने बाद अर्जुन कपूर और रणवीर ने आपस में रणवीर ने इस रोल के लिए हां कर दी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds