बेटे को लेकर सवाल पूछने पर आगबबूला हुए अजय मिश्रा टेनी, पत्रकारों के दी गाली और फिर…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 15 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

किसान आंदोलन तो भले ही अब खत्म हो गया हो, लेकिन इस आंदोलन के दौरान लखीमपुर में घटी घटना पर बवाल अब तक नहीं थमा। वहीं इस बीच लखीमपुर कांड पर SIT की रिपोर्ट सामने आई, जिसके बाद हंगामा बढ़ गया। रिपोर्ट में कहा गया कि लखीमपुर हिंसा सुनियोजित साजिश के तहत की गई थी, ये कोई दुर्घटना नहीं थी। ये हत्या की सोची-समझी साजिश से जुड़ा मामला है। SIT की रिपोर्ट को लेकर विपक्ष सरकार पर एक बार फिर से हमलावर है। मामले को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करने की मांग उठ रही है, जिनके बेटे इस मामले में बुरी तरह फंसे हुए हैं। 

वहीं इस बीच केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया। मंत्री जी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वो अपना आपा खोते हुए पत्रकारों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, मंत्री अजय मिश्रा टेनी लखीमपुर के ओयल में मदर चाइल्ड केयर के ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने के लिए आए थे। इस दौरान उनसे उनके बेटे आशीष मिश्रा को लेकर सवाल किया गया, जिस पर टेनी भड़क उठे और गालियों तक का इस्तेमाल करने लगे।। उन्होंने कहा यही सा### मीडिया वाले एक निर्दोष आदमी को फंसा रहे हैं। शर्म नहीं आती। कितने गंदे लोग है, क्या जानना चाहते हो… एसआईटी से नहीं पूछे।

इस दौरान मंत्री ने एक पत्रकार पर हाथ उठाने तक की कोशिश कर दी। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया। इस बीच अजय मिश्रा का दिल्ली तलब कर लिया गया है। वो जल्द ही दिल्ली के लिए रवाना होने वाले है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds