विकी की दुल्हनिया बनीं Ankita Lokhande, यहां देखिए ग्रैंड वेडिंग की कुछ खूबसूरत तस्वीरें

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 15 दिसम्बर 2021, 12:00 AM 🔄 Updated: 15 दिसम्बर 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

इस वक्त शादी सीजन की धूम हर तरफ देखने को मिल रही है। बॉलीवुड, टेलीविजन के भी तमाम सितारे शादी के बंधन में बंध रहे हैं। इस लिस्ट में अब टीवी की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखड़े का नाम भी जुड़ गया। अंकिता लोखड़ ने बीते दिन विकी जैन के साथ सात फेरे लिए। इनकी वेडिंग काफी ग्रैंड रही। दोनों की शादी की चर्चाएं तो वैसे कई वक्त से सुर्खियों में थी ही। अब दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई है। 

अपनी शादी में अंकिता जहां गोल्डन लहंगे में किसी राजकुमारी से कम भी नहीं लग रही थी, तो वहीं विकी भी व्हाइट शेरवानी में काफी जच रहे थे।  अंकिता और विकी की इस आलीशान शादी में बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे शिरकत करते हुए नजर आए। 

विकी की दुल्हनिया बनीं Ankita Lokhande, यहां देखिए ग्रैंड वेडिंग की कुछ खूबसूरत तस्वीरें — Nedrick News

वैसे तो अंकिता और विकी की शादी का जश्न कई दिनों से चल रहा था। शादी की सभी रस्में की फोटोज ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। चाहे वो मेहंदी हो या फिर संगीत अंकिता विकी ने अपने शादी के हर फंक्शन को काफी एन्जॉय किया। जो फोटोज और वीडियो सामने आ रही हैं, उसमें वो खूब धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। अब आखिरकार दोनों शादी के बंधन में बंध गए और इनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।   

अपनी दुल्हनिया को लेने विकी गाजे बाजे के साथ होटल पहुंचे। इस दौरान विकी ट्रेडिशनल घोड़ी पर जाने की जगह  विंटेज कार को चुना। वहीं शादी में अंकिता की एंट्री भी काफी ग्रैंड रही। उन्होंने अकेले घूंघट डाले बिलकुल शाही दुल्हनिया की तरह एंट्री की थीं। जब विकी मंडप में पहुंचे, तो उनको देखकर अंकिता इमोशनल हो गई। वो आंसू पूछती हुई नजर आई और विकी को गले लगा लिया। मराठी रीति रिवाज से दोनों शादी के बंधन में बंधे। 

विकी की दुल्हनिया बनीं Ankita Lokhande, यहां देखिए ग्रैंड वेडिंग की कुछ खूबसूरत तस्वीरें — Nedrick News

सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अंकिता ने अपने हर फंक्शन की कुछ फोटोज शेयर की है, जो काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। लोग नवविवाहित जोड़े को शादी की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds