Anil Kapoor: करोड़ों के मालिक अनिल कपूर पत्नी से मांगते हैं पॉकेट मनी! वजह जानकर आप भी कहेंगे- ‘झक्कास’

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 25 Feb 2026, 08:29 AM | Updated: 25 Feb 2026, 08:29 AM

Anil Kapoor: अनिल कपूर फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे एक्टर है जिन्हें आप वाकई में एवरग्रीन एक्टर कह सकते है, हिंदी फिल्मों के हीरो हो कर भी उनकी एनर्जी साउथ फिल्मो के सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हासन, नागार्जुन जैसी है..जो 60 पार करने के बाद भी किसी 30 साल के हीरो की तरह लगते है। अनिल कपूर को नाना भी बन चुके है, लेकिन फिर भी उनके सामने तो उनके संग बच्चे भी पानी मांगते नजर आते है… पूरी दुनिया में करोड़ो फैंस है उनके… अपनी फिल्मों के जरिये करोड़ो कमाने वाले अनिल कपूर की रियल लाइफ में वैल्यू को लेकर उन्होंने बड़ा खुलासा किया है।

पत्नी से क्यों मांगने पड़ते पैसे

साल 1977 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले अनिल कपूर पिछले 49 सालों से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए है…विरासत, तेजाब, मिस्टर इंडिया, वेलकम, नो एंट्री जैसी तमाम सुपरहिट करने वाले अनिल कपूर अरबो की संपत्ति के मालिक है। लेकिन आज भी उन्हें एक एक रूपय अपनी पत्नी से मांगने पड़ते है, इतनी ही नहीं अनिल ने ये भी खुलासा किया कि उनके घर में वो कोई स्टार नहीं है क्योंकि एक एक्टर के तौर पर उनके घर में वो किसी को पसंद नहीं है।

अनिल कपूर का बड़ा खुलासा

दरअसल अनिल कपूर अपनी आगामी फिल्म सूबेदार के ट्रेलर लॉंच पर पहुंचे थे, जहां उनकी एख झलक पाने के लिए फैंस की होड़ लग गई थी। लेकिन जब उनसे पूछा कि उनकी फैमिली का इस फिल्म को लेकर क्या रिएक्शन रहा, तो उन्होंने कहा कि उनकी फैमिली को तो पता ही नही कि वो कौन सी फिल्म में काम कर रहे है। सच तो ये है कि उनके घर में उनकी हालात घर की मूर्गी दाल बराबर जैसी है।

उनके कोई नहीं पूछता कि वो किस फिल्म में काम कर रहे है और कितना पैसा कमा रहे है। अनिल ने बताया कि फिल्म ट्रेलर लॉंच के लिए निकलते वक्त जब उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता से कहा कि वो अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉंच पर जा रहे है, तो उनकी पत्नी ने छूटते ही पूछा कि कौन सी फिल्म का ट्रेलर लॉंच है, यानि की बात बिल्कुल क्लियर है कि मेरी प्रोफेशनल लाइफ में क्या चल रहा है उससे उनके परिवार को कोई मतलब ही नहीं है।

अनिल की कमाई पर पत्नी का काबू

अनिल कपूर ने आगे बताया कि वो भले ही करोड़ो कमाते हो, लेकिन उनकी कमाई पर आज भी काबू उनकी पत्नी का ही है, कई बार ऐसा हुआ है कि उन्हें बाहर जाने के लिए अपनी पत्नी से पैसे लेने पड़ते है। हालांकि अनिल कपूर ने कहा कि उन्हे अपनी पत्नी के इस बिहेवियर की वजह से कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि अगर वो ऐसी न होती तो शायद अनिल कपूर फिल्म इंडस्ट्री के इतने बड़े सितारे नहीं होते।

पत्नी को जितना शुक्रिया कहूं वो कम होगा

घर का माहौल खुशनुमा रखने के लिए अगर वो और उनके बच्चे काफी डाउन टू अर्थ है, तो उसका क्रेडिट उनकी पत्नी को ही जाता है। अनिल कहते है कि सुनीता ने उनके करियर को बनाने के लिए काफी सेक्रिफाइज किये है। मेरे लिए ये सबसे ज्यादा अहम है कि वो काम के प्रति मेरा पागलपन और जूनून समझती है, इसलिए मैं जितना अपनी पत्नी को शुक्रिया कहूं वो कम होगा। बता दें कि अनिल कपूर ने 1984 में ही सुनीता भवानी से शादी की थी, और दोनो 42 सालो से साथ है और उतने ही लवी डवी है।

वहीं अनिल कपूर की आगामी फिल्म सूबेदार की बात करें तो ये 5 मार्च को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी, जिसमें उनके साथ राधिका मदान, सौरभ शुक्ला, मोना सिंह और फैजल मलिक भी है। इस फिल्म में अनिल कपूर एक बार फिर से एक्शन करते नजर आने वाले है। वेल अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म को लेकर आप कितने एक्साइटेड है हमें कमेंट करके जरूर बतायें।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds