क्या 2 नवंबर के बाद बिहार में बदल जाएगी सरकार? उपचुनाव पर क्यों टिकीं तेजस्वी यादव की निगाहें?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 अक्टूबर 2021, 05:30 AM Updated: 27 अक्टूबर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बिहार में जल्द होने वाले उपचुनावों को लेकर राज्य की राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती चली जा रही है। इसकी एक वजह ये भी है कि RJD सुप्रीमो लालू यादव की पटना में फिर से वापस होने जा रही है। जी हां, लालू यादव बिहार लौट रहे हैं और वो चुनाव प्रचार के लिए मैदान में भी उतरेंगे।  आज यानी बुधवार को ही लालू यादव उपचुनाव के रण में जनता के बीच गजरते हुए नजर आएंगे। वो तारापुर और कुशेश्वरस्थान में चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं। 

लालू की वापसी से सियासत गर्माई

लालू की वापसी से राज्य की सियासत गर्माने लगी है। एक तरफ RJD के कार्यकर्ता इससे काफी उत्साहित है। इस बीज तेजस्वी भी ये जल्द ही बिहार में नई सरकार बनाने का दावा करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि 2 नवंबर को चुनाव नतीजे आने के बाद वो अपनी सरकार बनाएंगे। 

द क्विंट से बातचीत में तेजस्वी यादव  ने कहा कि लालू जी को जनता का प्यार खींच लाया। पूरी तरह से वो ठीक नहीं, फिर भी वो जा रहे हैं। लोग उनको सुनने के लिए बेताब हैं। बड़ी संख्या में लोग लालू जी की एक झलक पाने और उनको सुनने के लिए बेताब हैं। 

सरकार बनाने के दावों पर क्या बोले तेजस्वी?

उपचुनाव के बाद बिहार में सरकार बनने के बारे में उन्होंने कहा कि एमपी में बीजेपी ने सरकार बनाई, उनके पास आंकड़ा नहीं था। हम अभी अपनी स्ट्रैटजी बता दें, जिससे कामयाब ना हो सकें। आगामी रणनीति के लिए धैर्य रखें। सारी बातें अभी हम नहीं बता सकते। 

वहीं सरकार कब बनेगी, इस पर तेजस्वी बोले कि पहला कदम पार होने दीजिए। 2 नवंबर को नतीजे आने दें, फिर आपको जानकारी मिल जाएगी। 

बता दें कि 30 अक्टूबर को बिहार में 2 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं, जिसके नतीजे 2 नवंबर को सामने आएंगे। इन सीटों पर जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। NDA के नेता चुनाव के लिए लगातार कैंपेन कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने भी सोमवार को दोनों जगहों पर रैली को संबोधित किया। इन उपचुनावों के लिए JDU के उम्मीदवार को एनडीए गठबंधन ने मैदान में उतारा है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds