ड्रग्स-NCB को लेकर बात, 3 और स्टार किड्स के नाम…Aryan और Ananya की नई चैट्स में क्या क्या मिला?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 26 अक्टूबर 2021, 05:30 AM Updated: 26 अक्टूबर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में सुपरस्टार शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान बुरी तरह फंसे हुए हैं। इसके अलावा केस से नया नाम एक्ट्रेस अनन्या पांडे का भी जुड़ गया है। व्हाट्सऐप चैट्स के चलते अनन्या पांडे भी NCB की रडार पर लगातार बनी हुई हैं। एजेंसी उनसे लगातार दो दिन तक पूछताछ कर चुकी है। 

सामने आई कुछ और नई चैट्स

वहीं इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स आर्यन खान और अनन्या पांडे की कुछ नई चैट सामने आने का दावा कर रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इन चैट में ये दोनों स्टारकिड ड्रग्स को लेकर तो बातचीत कर ही रहे थे। इसके साथ ही साथ चैट में NCB का भी जिक्र किया गया। चैट्स से ये भी अंदेशा जताया जा रहा है कि अनन्या पांडे ने आर्यन के लिए ड्रग्स अरेंज कराए थे। 

जो चैट्स सामने आए, उनमें से एक स्क्रीनशॉट ग्रुप चैट का है। इसमें आर्यन कहते नजर आ रहे हैं कोकेन Tomorrow। साथ ही एक अन्य चैट में वो अपने दोस्तों को NCB के नाम पर धमकाते भी नजर आए। इसके अलावा एक चैट में आर्यन, अचित कुमार नाम के एक शख्स से 80 हजार रुपये की वीड खरीदने की बात कही। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया ये भी जा रहा है कि इन ड्रग्स चैट में अनन्या के अलावा और भी तीन स्टारकिड्स के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। 

क्या क्या है इन चैट्स में?

पहली चैट 2019 जुलाई की बताई जा रही है। जिसमें अनन्या और आर्यन के साथ ड्रग्स को लेकर बातचीत कर रही हैं। इसमें आर्यन अनन्या से वीड अरेंज कराने को कहते हैं। जिस पर अनन्या कहती हैं कि ये काफी डिमांड में हैं, जिसके बाद आर्यन चुपके से इसे लेने की बात उनसे कहते हैं। 

वहीं दूसरी जो चैट सामने आई, उसमें अनन्या कहती नजर आईं कि अब मैं इस बिजनेस में हूं। आर्यन उसने पूछते हैं कि तीन वीड यानी चरस लाई हो। जिस पर अनन्या कहती हैं कि वो मुझे मिलने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसी चैट से NCB अंदेशा जता रही हैं कि अनन्या छोटी मात्रा में ड्रग्स सप्लाई करती थीं और इसी आधार पर उनसे पूछताछ की जा रही है। 

दोस्तों को डरा रहे आर्यन

इसके अलावा एक चैट अप्रैल 2021 का भी है, जिसमें दूसरे स्टार किड्स के भी नाम सामने आए। इसमें आर्यन कहते हैं कि कल कोकीन लाते हैं। साथ ही वो अपने दोस्तों को NCB के नाम पर डराते भी नजर आए। आर्यन ने कहा कि मैं तुम लोगों को NCB के द्वारा तबाह करने वाला हूं। वहीं अब खुद आर्यन बीते करीब 25 दिनों से उसी NCB के शिकंजे में फंसे हुए है। 

क्रूज ड्रग्स मामले में घिरने के बाद आर्यन खान मुंबई के आर्थर जेल में बंदे हैं। आज यानी मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होने वाली है। इससे पहले अनन्या और आर्यन की ये चैट्स सामने आ गईं। वहीं मुंबई के सेशंस कोर्ट से उनकी याचिका पहले ही खारिज की जा चुकी है। 

इसके अलावा बात अनन्या पांडे की करें तो इस केस से उनका नाम जुड़ने के बाद एजेंसी उनसे दो बार अब तक पूछताछ कर चुकी हैं। वहीं सोमवार को तीसरी बार पूछताछ करने के लिए NCB ने उन्हें बुलाया था, लेकिन व्यक्तिगत कारणों से एक्ट्रेस नहीं पहुंची। इसके बाद अब तक तो एजेंसी के द्वारा उनको कोई नया नोटिस नहीं जारी किया गया। इस मामले में आगे क्या होता है? क्या आर्यन खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत मिलती है? और अनन्या से पूछताछ में और क्या खुलासे होते हैं? ये देखने वाली बात होगी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds