फिर मिली दलित होने की सजा! पशुओं को चारा चराने से मना करने पर एक शख्स के साथ किया गया ऐसा सुलूक

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 जून 2021, 05:30 AM Updated: 30 जून 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

एक तरफ जहां जातिवाद के भेदभाव को खत्म करके सबकों बराबरी का हक देने की बात कर रही है सरकार। वहीं दूसरी तरफ अभी भी जाति के नाम पर लोगों को प्रताड़ित करने का सिलसिला कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। यूपी में जहां दलितों के उत्थान करने के नाम पर कई पार्टियां बनाई गई हैं, वहीं लखीमपुर खीरी से बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 

एक शख्स की इसलिए पिटाई की गई क्योंकि उसने दलित होते हुए भी अपने खेतों में मवेशियों को चारा खिलाने के इनकार कर दिया था। दरअसल लखीमपुर खीरी जिले में पड़ने वाले गोला गोकर्णनाथ में रहने वाले राधेश्याम ने पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज कराई थी। इस एफआईआर में कहा गया कि उनके पड़ोस में रहने वाले आसाराम ने उनके साथ मारपीट की। उनका कसूर केवल इतना था कि उन्होंने अपने खेतों के चारोतरफ तारें लगा रखी थी, लेकिन आसाराम जबरन तारों को तोड़कर अपने मवेशी लेकर उनके मक्के के खेत में घुस गया और जानवरों को चराने लगा।

राधेश्याम ने ऐसा न करने की अपील की, तो आसाराम ने राधेश्याम को जाति सूचक गालियां देनी शुरू कर दी। जब गालियां से आसाराम का मन नहीं भरा तो उसने राधेश्याम की जमकर पिटाई भी की। इस मारपीट में राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मामले में पुलिस ने एफआईआर पर तुरंत एक्शन लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस तरह की घटना सरकार और उसके सिस्टम पर कहीं न कहीं करारा तमाचा है। सरकार जिस बराबरी की बात करती है उसका सपना तो अभी भी काफी दूर नजर आ रहा है। ऐसे में क्या कभी दलितों का जाति के नाम पर अपमान रूकेगा। क्या लोगों में जाति के भेदभाव को मिटाकर बराबरी का भावना आ सकेगी। फिलहाल तो ये बातें बस एक सुनहरा सपना ही लग रहा है। खैर अब देखना ये है कि दलित को प्रताड़ित करने की घटना को पुलिस कितना सीरियली लेती है और पीड़ित के आरोपी को सजा मिलेगी?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds