चोकसी की उल्टी गिनती शुरू? अगले कुछ घंटों में हो सकती है भारत वापसी, ये गलती कर बुरा फंस गया भगोड़ा!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 मई 2021, 05:30 AM Updated: 27 मई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

PNB घोटाले (PNB Scam) का आरोपी और नीरव मोदी (Nirav Modi) का मामा मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) एक बार फिर से चर्चाओं में है। भारत से भागने के बाद अब मेहुल चोकसी ने एंटीगुआ (Antigua) से भी फरार होने की कोशिश की। खबरों की मानें तो चोकसी एंटीगुआ से भागकर क्यूबा जाने की फिराक में था, लेकिन अपनी इस कोशिश में वो नाकाम हो गया। मेहुल चोकसी क्यूबा जाते वक्त रास्ते में पकड़ा गया। डोमिनिका (Dominica) से वो पुलिस के हत्थे चढ़ा। 

मेहुल चोकसी ने एक गलती भारत से भागकर की थीं। इसके बाद से ही उसकी मुश्किलें बढ़ी हुई है। अब उसने दूसरी बड़ी गलती एंटीगुआ से भागने की कोशिश करके की। क्योंकि ऐसा करने की वजह से अब उसे सीधा भारत भेजा जा सकता है। 

जल्द भारत भेजा जा सकता है मेहुल चोकसी

दरअसल, मेहुल चोकसी से एंटीगुआ की सरकार इतनी परेशान हो गई है कि वो अब उसे सीधा भारत को सौंपने को तैयार है। एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन (Gaston Browne) ने मेहुल चोकसी को सीधा भारत भेजने के संकेत दिए हैं। ब्राउन ने कहा कि चोकसी का भारत प्रत्यर्पण किया जाएगा। डोमिनिका चोकसी को भारत को सौंपने को राजी है और एंटीगुआ उसे वापस नहीं लेगा।

गैस्टन ब्राउन ने बताया कि हमने डोमिनिका की सरकार से अनुरोध किया कि चोकसी को हिरासत में रखकर सीधा भारत भेजने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि डोमिनिका की सरकार इस मामले में एंटीगुआ और भारत की सरकारों का सहयोग कर रही है। वहीं एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहता है, तो अगले 48 घंटों में चौकसी भारत में होगा।

अगर बीच में आया कोई कानूनी दांव पेंच तो…

तो अब मेहुल चोकसी की मुश्किलें और बढ़ गई है। सबकुछ अगर ठीक रहा तो वो जल्द ही भारत लाया जा सकता है। अगर फिर भी कोई कानूनी दांव बीच में आता है, तो उसे एंटीगुआ को ही सौंप दिया जाएगा। जिसके बाद उसका वहां से प्रत्यर्पण होगा। 

चोकसी ने ली थी एंटीगुआ की नागरिकता

बता दें कि मेहुल चोकसी 2018 से एंटीगुआ में रह रहा है। उसके पास यहां की नागरिकता है, लेकिन इस बीच रविवार को उसने एंटीगुआ से एकदम फिल्मी स्टाइल में भागने की कोशिश की। वो बोट पर सवार होकर वहां से फरार हुआ। चोकसी के लापता होने के बाद उसके खिलाफ इंटरपोल ने येलो कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। ये नोटिस लापता लोगों को ढूंढने के लिए जारी किया जाता है। इसके बाद वो डोमिनिका से पकड़ा गया। मेहुल चोकसी 13500 करोड़ के PNB घोटाले का आरोपी है। चोकसी का भांजा नीरव मोदी इस मामले में लंदन की जेल में फिलहाल बंद है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds