'कंटेस्टेंट्स की तारीफ करने को कहा गया, इसलिए की…' किशोर कुमार के बेटे ने खोली Indian Idol की पोल, अब आदित्य नारायण ने दिया जवाब!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 मई 2021, 05:30 AM Updated: 12 मई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

इंडियन आइडल…छोटे पर्दे का मशहूर सिगिंग शो। जहां वीकेंड पर सुरों की महफिल सजती है। हर हफ्ते किसी स्पेशल गेस्ट को इस रिएलिटी शो में बुलाकर शाम को और शानदार बनाने की कोशिश की जाती है। बीते हफ्ते इंडियन आइडल 12 में किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड दिखाया गया था, जिसमें उनके बेटे अमित कुमार बतौर गेस्ट शो का हिस्सा बने। 

लेकिन इस शो के बाद किशोर कुमार के बेटे अमित ने कुछ ऐसे खुलासे किए, जिसकी हर तरफ चर्चाएं हो रही हैं। अमित कुमार ने बताया कि वो एपिसोड उन्हें भी पसंद नहीं आया। उन्होंने कंटेस्टेंट्स की तारीफ केवल इसलिए की, क्योंकि उन्हें ऐसा करने को कहा गया था। 

अमित कुमार ने बताई सच्चाई!

एपिसोड किशोर कुमार के सदाबहार गानों को समर्पित था। क्योंकि किशोर कुमार एक दिग्गज सिंगर रहे हैं, इसलिए फैंस को इस एपिसोड से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन एपिसोड फैंस की उन उम्मीदों पर उतना खरा नहीं उतर पाया। ये एपिसोड फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करने लगे। 

सिर्फ फैंस को ही नहीं, बल्कि शो में गेस्ट के तौर पर पहुंचे अमित कुमार को भी ये एपिसोड में कुछ खास मजा नहीं आया। ऐसा हम नहीं, बल्कि खुद अमित कुमार ने ही कहा है। अमित कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनको ये स्पेशल एपिसोड पसंद नहीं आया। केवल अपनी फाइनेंसिल प्रॉब्लम होने की वजह से इसका हिस्सा बने।

आदित्य नारायण ने आरोपों पर कही ये बात

अमित कुमार के इन खुलासों के बाद इसकी इंडियन आइडल की इमेज काफी खराब हो रही है। वहीं उनके इन आरोपों पर अब शो के होस्ट आदित्य नारायण ने चुप्पी तोड़ी और कहा कि अगर अमित कुमार को इतनी प्रॉब्लम थी, तो वो एपिसोड के दौरान क्यों कुछ नहीं बोले।

एक इंटरव्यू में आदित्य नारायण ने कहा- “अमित जी को मैं सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि किसी लीजेंड सिंगर के विरासत को ट्रिब्यूट देना एक-दो घंटे में आसान नहीं होता। हम हमेशा अपना बेस्ट देने की पूरी कोशिश करते हैं। खास तौर पर ऐसे वक्त में जब देश इन हालातों से गुजर रहा हो।”

आदित्‍य ने कहा- “महामारी के दौर में हम शूटिंग कर रहे हैं। हमारे पास लिमिटेड रिसोर्स हैं, क्रू और टीम के सदस्य भी कम हैं। रिहर्सल्स भी लिमिटेड हो गए, सेट अलग है। ऐसे वक्त में दूसरे चैनल पुराने एपिसोड दिखा रहे हैं, लेकिन हम हर हफ्ते नए एपिसोड लेकर आ रहे हैं। अपनी पूरी कोश‍िश कर रहे हैं।”

आदित्य ने अमित कुमार के आरोपों पर हैरानी जताई और कहा कि उन्होंने एपिसोड की शूटिंग के दौरान नाराजगी क्यों नहीं जताई। आदित्य नारायण ने कहा- “अमित जी पहले भी कई बार हमारे शो में आए हैं। वो हमेशा हमारी टीम और कंटेस्टेंट्स की तारीफ करते है। इस बार भी की। बल्कि इस बार उन्होंने एपिसोड के दौरान किशो दा से जुड़ी कुछ पर्सनल स्टोरीज भी शेयर कीं। हमने एपिसोड का खूब आनंद लिया। लेकिन अगर उन्हें कुछ अच्छा नहीं लगा या नाराजगी थी तो शूट के दौरान ही बता देते। हमें अच्छा लगता और उनके मिले इनपुट्स के आधार पर बदलाव कर सकते थे।”

जानिए क्या कहा था अमित कुमार ने…?

अमित कुमार ने एक शॉकिंग बयान देते हुए ये भी कहा कि उन्हें हर कंटेस्टेंट की तारीफ करने को कहा गया था। अमित कुमार ने कहा कि उन्होंने वही किया, जो उनको करने के लिए कहा गया। उनको बोला गया था कि कोई कंटेस्टेंट्स कैसा भी गाए, उनको बस तारीफ करनी है। 

अमित कुमार ने कहा कि उनको ऐसा लगा था कि ये एपिसोड पिता के लिए एक श्रद्धांजलि थी, लेकिन जब वो वहां थे तो केवल वही किया, जो उनसे पूछा गया। अमित कुमार ने ये भी बताया कि एपिसोड के लिए उन्होंने एडवांस में स्क्रिप्ट की मांग की थी, जो उनको नहीं मिलीं। 

वो शो का हिस्सा क्यों बने, इसके बारे में पूछे जाने पर अमित कुमार ने कहा कि देखें, सभी को पैसी की जरूरत होती है। मेरे पिता पैसे को लेकर काफी सतर्क रहते थे। मैंने जितने पैसों की डिमांड की, उन्होंने मुझे दिए। मैं चला गया, मैं क्यों छोड़ देता? मैं शो, जजों और कंटेस्टेंट का काफी सम्मान करता हूं। वो सभी अच्छे हैं।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds