फिर नेपोटिज्म को लेकर घिरे करण जौहर…इस स्टार किड की बॉलीवुड में लॉन्चिंग का किया ऐलान, तो हो गए जमकर ट्रोल!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 22 Mar 2021, 12:00 AM | Updated: 22 Mar 2021, 12:00 AM

स्टार किड को बॉलीवुड इंडस्ट्री में लॉन्च करने के
लिए करण जौहर काफी मशहूर हैं। आलिया भट्ट, वरुण धवन से लेकर कई स्टार किड्स को करण
ने ही इंडस्ट्री में लॉन्च किया। हालांकि इसकी वजह से करण पर बॉलीवुड में नेपोटिज्म
को बढ़ावा देने के आरोप भी लगते रहते हैं।

शनाया को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे करण 

नेपोटिज्म को लेकर करण जौहर कई बार विवादों में
घिर चुके हैं। लेकिन इस बीच एक बार फिर से करण ने बॉलीवुड में एक और स्टार किड को
लॉन्च करने का ऐलान किया है। करण, संजय कूपर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर को
करण जौहर अब लॉन्च करने जा रहे हैं। धर्मा प्रोडेक्शन शनाया कपूर को लॉन्च करने जा
रहा है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने कर दिया ट्रोल 

सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शनाया का एक वीडियो
शेयर करके दी गई। शनाया की तो वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी
खूबसूरती की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। लेकिन इसके साथ साथ ट्विटर पर कई लोगों ने
एक बार फिर से इसके साथ में करण जौहर को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया। नेपोटिज्म को
लेकर एक बार फिर से लोग करण को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

फिर नेपोटिज्म को लेकर घिरे करण जौहर...इस स्टार किड की बॉलीवुड में लॉन्चिंग का किया ऐलान, तो हो गए जमकर ट्रोल! — Nedrick Newsफिर नेपोटिज्म को लेकर घिरे करण जौहर...इस स्टार किड की बॉलीवुड में लॉन्चिंग का किया ऐलान, तो हो गए जमकर ट्रोल! — Nedrick Newsफिर नेपोटिज्म को लेकर घिरे करण जौहर...इस स्टार किड की बॉलीवुड में लॉन्चिंग का किया ऐलान, तो हो गए जमकर ट्रोल! — Nedrick Newsफिर नेपोटिज्म को लेकर घिरे करण जौहर...इस स्टार किड की बॉलीवुड में लॉन्चिंग का किया ऐलान, तो हो गए जमकर ट्रोल! — Nedrick News

कई स्टार किड्स को अब तक कर चुके हैं लॉन्च

गौरतलब है कि करण जौहर अक्सर ही चर्चाओं का हिस्सा बने रहते है। बीते
साल जब एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई तो करण काफी विवादों में रहे थे।
नेपोटिज्म को लेकर लोगों ने उन्हें काफी कुछ सुनाया था। अक्सर ही करण पर ये आरोप
लगते रहते हैं कि वो रियल टेलेंट को बॉलीवुड में बढ़ावा नहीं देते और अपनी फिल्मों
के जरिए स्टार किड को लॉन्च कर उनके करियर को एक बड़ी शुरुआत दिलाते हैं।

बता दें कि अब तक करण जौहर अब तक कई स्टार किड को बॉलीवुड में लॉन्च
कर चुके हैं, जिसमें आलिया भट्ट, वरुण धवन, ईशान खट्टर, अनन्या पांडे जैसे कई
स्टार किड्स शामिल हैं। खबरों की मान  तो
करण जल्द ही जान्हवी की छोटी बहन खुशी कपूर और शाहरुख की बेटी सुहाना खान को भी
लॉन्च कर सकते हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds