फायदे के साथ पपीता खाने के होते हैं कई बड़े नुकसान भी…क्या आप जानते हैं इसके बारे में?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 17 मार्च 2021, 05:30 AM Updated: 17 मार्च 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

पपीता पोषक तत्वों
से भरपूर होता है। इसे फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है। ये कई बीमारियों में
काफी फायदेमंद रहता है। वैसे तो ऐसे कम ही लोग होते हैं, जो पपीता खाना पसंद करते
हैं। लेकिन कुछ लोग अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए इसका सेवन करते हैं। पपीता
खाने के फायदे तो आपको मालूम ही होंगे, लेकिन क्या आप जानते है कि पपीता खाने के
फायदे के साथ साथ इसके कई नुकसान भी होते है। जी हां, ज्यादा मात्रा में पपीता का
सेवन करना हानिकारक हो सकता है। ऐसे कुछ लोग है जो अगर इस फल का सेवन करते हैं तो
उनके लिए ये नुकसानदेही साबित हो सकता है। आइए आज हम आपको इसके बारे में बताते
हैं…

पपीता खाने के नुकसान…

छोटे बच्चों को नहीं खिलाना चाहिए

एक साल से कम उम्र
के बच्चों को पपीता नहीं खिलाने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं। दरअसल, छोटे बच्चे
पानी काफी कम पीते हैं। पर्याप्त पानी पिए बिना ही उच्चा फाइबर वाला ये फल खाने से
मल कठोर हो जाता है। इससे बच्चों को कब्ज की समस्या हो सकती है। इसलिए छोटे बच्चों
को पपीता ना खिलाएं।

गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक

प्रेग्नेंट महिलाओं
को इस फल का सेवन करने से बचना चाहिए। पपीता काफी पौष्टिक फल माना जाता है, लेकिन
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए ये नुकसानदायक हो सकता है। ये भ्रूण को नुकसान पहुंचा
सकता है। दरअसल, पपीते में लेटेक्स काफी मात्रा में मौजूद होता है, जो गर्भाशय
सिकुड़न की वजह बन सकता है। इसके अलावा पपीते में मौजूद पपैन शरीर की उस झिल्ली को
नुकसान पहुंचा सकती है, जो भ्रूण के विकास के लिए जरूरी होता है।

डायबिटीज के पेशेंट बचें

पपीता का ज्यादा
सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है। ये डायबिटीज का शिकार मरीजों के लिए
हानिकारक हो सकता है। इसलिए जो डायबिटीज के मरीज हैं, वो पपीता खाने से पहले
डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

सांस संबंधित परेशानियां

पपीता में मौजूद
एंजाइम पपैन को एलर्जेन कहते है। अगर ज्यादा मात्रा में पपीता का सेवन किया जाता
है तो अस्थमा और घरघराहट
 समेत सांस लेने से संबंधित बीमारी हो सकती है। आपको
कोई बीमारी हैं तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इस फल को खाएं।

एलर्जी की समस्या

पपीते में मौजूद पपैन से एलर्जी भी हो सकती है, जिसमें सूजनचक्कर आनासिरदर्द,
चकत्ते और खुजली होना शामिल है।

पाचन समस्याएं पैदा कर सकता है

जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है, उन्हें पपीता
खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन ये पेट को खराब भी कर सकता है। पपीते में लेटेक्स
की मौजूदगी पेट में जलन और दर्द की भी वजह बन सकता है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds