कंगना के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वॉरेंट, जावेद अख्तर से जुड़ा है मामला, जानिए इसके बारे में…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 मार्च 2021, 05:30 AM Updated: 01 मार्च 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रनौत एक बार फिर से विवादों में घिर गईं। दरअसल, एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ जमानती वॉरेंट जारी हुआ है। मुंबई की अंधेरी मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने इसे जारी किया। ये वॉरेंट मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर से जुड़े एक मामले में जारी हुआ। दरअसल, कंगना कोर्ट में पेश नहीं हुई, जिसके बाद ही ये कदम उठाया गया। ये वॉरेंट किस मामले में कंगना को जारी किया गया, आइए आपको बता देते हैं…

जावेद अख्तर ने किया था मानहानि केस

दरअसल, कुछ महीनों पहले जावेद अख्तर ने एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। अख्तर ने कंगना पर अपनी छवि खराब करने का आरोप लगाया था। आपको तो याद होगा कि जब बीते साल एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना कितनी सुर्खियों में आ गई थीं। कंगना ने सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड के नेपोटिज्म को लेकर काफी कुछ बयानबाजी की थीं।  

जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करते हुए ये आरोप लगाया था कि एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ गलत बयानबाजी की। कई न्यूज चैनलों में जाकर गलत बयान दिए, जिसका गहरा असर उनकी छवि पर पड़ा। इस मामले को लेकर अख्तर ने कंगना पर सख्त एक्शन लेने की मांग की थीं। 

क्या कहा था कंगना ने…?

बता दें कि सुशांत की मौत के बाद कंगना ने कई बॉलीवुड सितारों पर गुटबाजी का आरोप लगाया था। इस दौरान कंगना ने ये भी कहा था कि जावेद अख्तर ने उन्हें ऋतिक रोशन के खिलाफ केस वापस लेने की धमकी दी थीं। कंगना ने दावा किया था कि जावेद अख्तर ने ये कहा था कि वो अगर केस वापस नहीं लेती तो उनके पास कुछ नहीं बचेगा। कंगना के इन बयानों को लेकर जावेद अख्तर ने एक्ट्रेस के खिलाफ पिछले साल नवंबर में केस दर्ज कराया था। 

कोर्ट ने पेश नहीं हुई एक्ट्रेस

इस केस को लेकर दिसंबर 2020 में कोर्ट ने पुलिस को जांच करने के आदेश दिए। मामले में पुलिस ने कंगना को समन भेजकर पूछताछ के लिए 22 जनवरी को बुलाया था, लेकिन वो नहीं पहुंचीं। सोमवार को इस मामले में मुंबई की कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें कंगना पेश नहीं हुई। जिसके बाद एक्ट्रेस के खिलाफ ये जमानती वॉरेंट जारी किया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds