वो 3 मौके जब नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर दिखाया अपना सेक्सी अवतार, फैंस को आया पसीना

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 फ़रवरी 2021, 05:30 AM Updated: 15 फ़रवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही की हॉटनेस ने बॉलीवुड गलियारों में टेम्प्रेचर बढ़ा रखा है. उनके जबरदस्त आईटम नंबर और लटकों झटकों पर तो फैंस अपनी जान लुटाते हैं. 1992 में जन्मी नोरा मूल रूप से कैनेडियन डांसर, मॉडल, एक्ट्रेस और सिंगर भी हैं. इन्होने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है. भले ही नोरा का जन्म कनाडा में हुआ हो, लेकिन वो दिल से खुद को हिन्दुस्तानी ही मानती हैं. नोरा कई बार ये बात मीडिया में कह भी चुकी हैं. फिल्मों में काम करने के साथ नोरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वो आये दिन अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर नए नए पोस्ट और डांस वीडियोज डालकर मनोरंजन का तड़का लगाने में कोई कमी नहीं छोड़ती हैं. तो आइये नोरा के वो वीडियोज जिन पर इस ग्लैमर्स एक्ट्रेस को खूब वाहवाही मिल चुकी है.

  1. बालों के साथ डांस

इस वीडियो में नोरा अपने बालों के साथ खेलती नज़र आ रहीं हैं. नोरा ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. इसमें उनको 3 लाख 69 हज़ार से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे. और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इस वीडियो में नोरा काफी सेक्सी भी लग रही हैं. फैंस ने इस वीडियो पर काफी रिएक्शन भी दिए हैं. इस वीडियो में वो  अपने लंबे बालों को स्लो मोशन में लहरा रहीं है. वैसे तो ये एक्ट्रेस हमेशा अपने डांस के वीडियोज ही पोस्ट करती है लेकिन ये वीडियो कुछ हटके था.

  1. फिल्मफेयर अवार्ड के लिए जब रोती बिलखती दिखीं नोरा

ये वीडियो हाल ही में नोरा ने शेयर किया है. इस वीडियो में उन्हें अवॉर्ड की खातिर रोते-बिलखते देखा जा सकता है.  इस वीडियो में एक्ट्रेस अवार्ड के खातिर फिल्म डायरेक्टर रेमो डिसूजा से छीना-झपटी पर आ जाती हैं.  नोरा फतेही वीडियो में कह रही हैं, “इस लम्हे का मैंने अपनी पूरी जिंदगी इंतजार किया. इस अवार्ड को मैं डिजर्व करती हूं अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए. मैं अपने परिवार, इंडिया, फैन्स और मोरोक्को को धन्यवाद देना चाहती हूं.” तभी पीछे से रेमो डिसूजा (Remo D’souza) आ जाते हैं और कहते हैं ये अवार्ड मेरा है. जिसके बाद नोरा रेमो से अवार्ड छीनने की कोशिश करती हैं. और जब ऐसा करने में वो नाकामयाब रहती हैं तो जमीन पर बैठकर रोने लगती हैं.

  1. बादशाह को नोरा का गर्मी चैलेंज

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की रिलीज़ हुई फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 में नोरा भी एक अहम भूमिका में हैं. फिल्म की रिलीज़ से पहले नोरा ने लोगों को गर्मी चैलेंज दिया है. इस लिस्ट में टॉप रैपर बादशाह भी शामिल थे जिनको चैलेंज देने का वीडियो नोरा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इस वीडियो में आप देखेंगे कि नोरा बादशाह को हुक स्टेप करने के लिए कंविंस करने की कोशिश करती हैं. बादशाह इंकार कर देते हैं. मगर, नोरा पीछे पड़ जाती हैं. हालत यह होती है कि बादशाह को हर जगह नोरा ही दिखती हैं. वीडियो के अंत में दिखाया जाता है कि बादशाह गर्मी गाना देखते हुए ना चाहते हुए भी ज़मीन पर लेटकर हुक स्टेप करने लगते हैं.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds