शादी से पहले इन 9 हसीनाओं के साथ जुड़ चुका हैं शाहिद कपूर का नाम, करीना नहीं ये थीं पहली गर्लफ्रेंड!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 16 Feb 2021, 12:00 AM | Updated: 16 Feb 2021, 12:00 AM

अपनी पहली फिल्म ‘इश्क विश्क’ से लोगों का दिल जीतने वाले शाहिद का फिल्मी करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. शाहिद की कई फिल्में तो काफी हिट साबित हुईं, तो कुछ बॉक्स ऑफिर पर पीट भी गईं. साल 2019 में आईं शाहिद की फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और शाहिद के करियर की सबसे सफल फिल्म बनीं.

शाहिद अपने फिल्मों के अलावा अफेयर की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहे हैं. भले ही उनकी अब शादी हो गई, लेकिन शादी से पहले शाहिद का नाम बहुत लड़कियों के साथ जुड़ा है. ये लवर बॉय जिस हीरोइन के साथ काम किया करता था, उसके साथ इसका नाम जुड़ जाता था. शाहिद कपूर का नाम एक नहीं दो नहीं बल्कि 9 लड़कियों के साथ जुड़ चुका है. आइए हम आपको शाहिद के अफेयर्स के बारे में बताते हैं…

1.ऋषिता भट्ट

शादी से पहले इन 9 हसीनाओं के साथ जुड़ चुका हैं शाहिद कपूर का नाम, करीना नहीं ये थीं पहली गर्लफ्रेंड! — Nedrick News

शाहिद कपूर के पहले अफेयर के बारे में शायद कम ही लोग जानते होंगे. ‘आंखों में तेरा ही चेहरा’ म्यूजिक वीडियो में शाहिद और ऋषिता भट्ट एक साथ नजर आए थे. इस दौरान दोनों रिलेशनशिप में भी आए. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दोनों का रिलेशन ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया और इनका ब्रेकअप हो गया.

2. करीना कपूर

शादी से पहले इन 9 हसीनाओं के साथ जुड़ चुका हैं शाहिद कपूर का नाम, करीना नहीं ये थीं पहली गर्लफ्रेंड! — Nedrick News

शाहिद और करीना कपूर के रिलेशनशिप के बारे में कौन नहीं जानता. फिल्म ‘फिदा’ में करीना और शाहिद की जोड़ी पहली बार साथ नजर आई थी. इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी. करीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो शूटिंग के दौरान शाहिद की तरफ काफी एट्रैक्ट हुई थी. करीना ने बताया था कि उन्होनें शाहिद को प्रपोज किया था. कई बार कॉल और मैसेज करने के बात वो डेट के लिए तैयार हुए थे.

इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आए और साथ ही कई फिल्मों में भी काम किया. करीना और शाहिद ने ’36 चाइना टाउन’ और ‘छुप छुप के’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया, ये फ्लॉप साबित हुई. लेकिन जब इनकी जोड़ी को लोगों ने बड़े पर्दे पर पंसद किया तो इनके रिश्तें में ही दरार आ गई. ये फिल्म थी साल 2007 में आईं ‘जब वी मेट’. तीन साल तक चला इनका रिश्ता किस वजह से टूटा इस बारे में आज तक किसी को नहीं पता.

कुछ लोगों का कहना था कि दोनों अपने करियर की वजह से अलग हुए हैं, तो कुछ लोगों ने सैफ के साथ करीना की बढ़ती नजदीकियों को जिम्मेदार माना. कई लोगों का ये भी कहना था कि शाहिद और अमृता राव के रिश्ते की वजह से इनका ब्रेकअप हुआ. हालांकि असल वजह किसी को भी नहीं पता.

3. अमृता राव

शादी से पहले इन 9 हसीनाओं के साथ जुड़ चुका हैं शाहिद कपूर का नाम, करीना नहीं ये थीं पहली गर्लफ्रेंड! — Nedrick News

शाहिद और अमृता पहली बार फिल्म ‘इश्क विश्क’ में नजर आए. इसके बाद दोनों ने ‘शिखर’ और ‘विवाह’ जैसी फिल्मों में भी काम किया. ‘विवाह’ में दोनों की जोड़ी को काफी पंसद किया गया और अमृता-शाहिद के अफेयर की खबरें भी सुर्खियों में रही. अमृता राव के साथ शाहिद की बढ़ती नजदीकियां करीना के साथ उनके ब्रेकअप की वजह भी मानी जाती हैं.

4. विद्या बालन 

शादी से पहले इन 9 हसीनाओं के साथ जुड़ चुका हैं शाहिद कपूर का नाम, करीना नहीं ये थीं पहली गर्लफ्रेंड! — Nedrick News

अक्सर ही शाहिद कपूर का नाम उनकी फिल्म की हीरोईन के साथ जुड़ता रहा है. फिल्म ‘किस्मत कनेक्शन’ में शाहिद के साथ नजर आईं विद्या बालन का नाम भी उनसे जुड़ा था. इनकी जोड़ी को कुछ खास पंसद नहीं किया गया, लेकिन इनके अफेयर की काफी खबरें आईं. विद्या और शाहिद का ब्रेकअप किस वजह से हुआ इसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया.

5. सानिया मिर्जा 

शादी से पहले इन 9 हसीनाओं के साथ जुड़ चुका हैं शाहिद कपूर का नाम, करीना नहीं ये थीं पहली गर्लफ्रेंड! — Nedrick News

ना सिर्फ हीरोइन शाहिद का नाम एक टेनिस खिलाड़ी से भी जुड़ चुका है और ये टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा हैं. जी हां, एक समय में शाहिद और सानिया के अफेयर की चर्चा काफी तेज थी. खबरों के मुताबिक फिल्म ‘कमीने’ की शूटिंग के दौरान ये दोनों रिलेशनशिप में थे. सानिया रोजाना फिल्म के सेट पर उनसे मिलने जाया करती थीं. दोनों काफी वक्त एक-दूसरे के साथ बीताते थे. हालांकि इसके कुछ वक्त बाद सानिया किसी तेलेगु एक्टर को डेट करने लगी और शाहिद के साथ इनके रिलेशनशिप की खबरों पर विराम लग गया.

6. प्रियंका चोपड़ा

शादी से पहले इन 9 हसीनाओं के साथ जुड़ चुका हैं शाहिद कपूर का नाम, करीना नहीं ये थीं पहली गर्लफ्रेंड! — Nedrick News

शाहिद का नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ भी जुड़ा है. फिल्म ‘कमीने’ के दौरान ही इन दोनों के अफेयर की खबरें आई. दोनों एक साथ करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में भी पहुंचे थे. हालांकि दोनों अपने इस रिश्ते को हमेशा ही दोस्ती बताते रहे. शाहिद और प्रियंका एक-दूसरे से काफी अलग थे, इस वजह से इन्होनें अलग होने का फैसला कर लिया. ब्रेकअप के बाद 2012 में ये दोनों फिल्म ‘तेरी मेरी कहानी’ में साथ नजर आए थे.

7. अनुष्का शर्मा

शादी से पहले इन 9 हसीनाओं के साथ जुड़ चुका हैं शाहिद कपूर का नाम, करीना नहीं ये थीं पहली गर्लफ्रेंड! — Nedrick News

शाहिद के अफेयर की लिस्ट यही पर थमीं नहीं है. खबरों के मुताबिक प्रियंका के अलावा शाहिद अनुष्का शर्मा को भी डेट कर चुके हैं. इन दोनों ने 2010 में ‘बदमाश कम्पनी’ में एक साथ काम किया था. खबरें ये भी थीं कि साल 2011 में इमरान खान की फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ की एक पार्टी के दौरान दोनों को एक-दूसरे को किस करते देखा गया था, जिसके बाद इनके अफेयर की खबरों ने खुब सुर्खियों बटोरीं.

8. सोनाक्षी सिन्हा

शादी से पहले इन 9 हसीनाओं के साथ जुड़ चुका हैं शाहिद कपूर का नाम, करीना नहीं ये थीं पहली गर्लफ्रेंड! — Nedrick News

2013 में शाहिद और सोनाक्षी की फिल्म ‘आर..राजकुमार’ आई थी. इस फिल्म के दौरान इनकी गर्लफ्रेंड की लिस्ट में सोनाक्षी का नाम भी शामिल हो गया. उस समय सोनाक्षी ने अपना जन्मदिन भी शाहिद के साथ मनाया था. सोनाक्षी ने पहले दोस्तों के साथ पार्टी की उसके बाद वो शाहिद के साथ लॉन्ग ड्राइव पर गईं. हालांकि बाकी रिलेशन की तरह शाहिद का ये अफेयर भी चंद दिनों में ही खत्म हो गया और उनका नाम बाकी लड़कियों के साथ जुड़ने लगा.

9. जैकलीन फर्नांडीस

शादी से पहले इन 9 हसीनाओं के साथ जुड़ चुका हैं शाहिद कपूर का नाम, करीना नहीं ये थीं पहली गर्लफ्रेंड! — Nedrick News

2014 में शाहिद का नाम जैकलीन फर्नांडीस के साथ जुड़ने लगा. दोनों को देर रात एक होटल से साथ में बाहर निकलते देखा गया. इसके अलावा दोनों को साथ में कार में भी देखा गया. हालांकि इस रिलेशन की खबरें भी कुछ समय बाद आना बंद हो गई.

अफेयर्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहे शाहिद कपूर ने आखिरकार साल 2015 में शादी कर ली. शाहिद ने दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत से अरेंज मैरिज की. दोनों की उम्र में 12 साल का फासला है, लेकिन ये दोनों इस शादी में काफी खुश नजर आते हैं. शाहिद और मीरा के दो बच्चें भी हैं, जिनका नाम मीशा और जैन हैं.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds