दो बार फिक्स हो चुकी है सलमान की शादी, इन वजहों से टूटा दोनों बार रिश्ता!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 Feb 2021, 12:00 AM | Updated: 16 Feb 2021, 12:00 AM

सलमान खान पिछले कई सालों से बॉलीवुड में छाए हुए हैं. चाहे उनकी कोई फिल्म हो या फिर पर्सनल लाइफ, सलमान खान हमेशा ही सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं. एक चीज जिसको लेकर सलमान खान सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहते है, वो है उनकी शादी. सलमान खान मोस्ट एलिजिबल बैचलर बन गए हैं. सलमान को देखकर एक सवाल सबके मन में आता है वो है कि आखिर वो शादी कब करेंगे.? खैर लगता है कि सलमान को अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं पता. सलमान खान की शादी हो या ना हो, लेकिन फिर भी वो अपने अफेयर्स को लेकर खूब सुर्खियों में रहते हैं.

दो बार टूटी सलमान की शादी

सलमान खान का नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ चुका है. वो ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ तक कई खूबसूरत हसीनाओं को अपना दिल दे चुके, लेकिन फिर भी शादी किसी से भी नहीं. वैसे ये बात तो उनके फैन्स जानते ही होंगे कि एक बार सलमान खान की शादी होते-होते रह गई. ये बात ज्यादातर लोग जानते है कि सलमान खान की संगीता बिजलानी से शादी टूट गईं थी, लेकिन इसके बारे में कम ही लोग जानते होंगे कि उनकी शादी एक नहीं बल्कि दो बार टूट चुकी हैं.

19 साल की उम्र में हुआ था प्यार

जी हां, आपने सही सुना सलमान संगीता से पहले एक और लड़की पर अपना दिल हार बैठे थे. बॉलीवुड प्रोड्यूसर और इंटीरियर डेकोरेटर संजुक्त नंदी ने अपनी किताब ‘खानटास्टिक’ में सलमान खान से जुड़े इस किस्से के बारे में बताया है. उन्होनें किताब में बताया है कि जब सलमान सिर्फ 19 साल के थे, तब ही वो अपना दिल खो बैठे थे. सलमान खान का दिल चुराने वाली वो खूबसूरन हसीना दिग्गज एक्टर अशोक कुमार की पोती और सायरा बानू की भतीजी शाहीन जाफरी थी. शाहीन जाफरी सलमान की पहली गर्लफ्रेंड थी. वैसे इस बीच आपको बता देते हैं कि फिल्म कबीर सिंह की प्रीति यानि कियारा आडवाणी सलमान की फर्स्ट गर्लफ्रेंड शाहीन की भतीजी हैं.

कियारा आडवाणी की मम्मी ने ही सलमान खान और शाहीन की मुलाकात करवाई थी. इस किताब में ये भी दावा किया गया है कि सलमान और शाहीन की शादी तक तय हो गई थीं, लेकिन इसके बाद सलमान खान की लाइफ में संगीता बिजलानी आ गईं और फिर सलमान-शाहीन का रिश्ता टूट गया. सलमान और संगीता एक-दूसरे से पार्टी के दौरान मिले थे. पहली ही मुलाकात में ये दोनों एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन गए थे.

छप गए थे शादी के कार्ड

धीरे-धीरे सलमान और संगीता की ये दोस्ती गहरी होने लगी और देखते ही देखते ये प्यार में बदल गई. इसके बाद सलमान और संगीता हर जगह एक साथ स्पॉट किए जाने लगे और इनके अफेयर की खबरें भी काफी छा गईं. इसके बाद दोनों ने शादी करने का भी मन लिया. शादी की डेट फिक्स हो गई और वो थी 27 मई 1994. कार्ड छप गए, रिश्तेदारों को न्यौते चले गए, लेकिन फिर शादी से ठीक एक महीने पहले कुछ ऐसा हुआ कि संगीता और सलमान एक-दूसरे के नहीं हो पाए.

तब खबरें थीं कि सलमान खान उस वक्त पाकिस्तानी मॉडल सोमी अली को डेट कर रहे थे, इस वजह से संगीता ने शादी करने से इनकार कर दिया. करीब 6 सालों तक चला सलमान खान और संगीता बिजलानी का ये रिश्ता टूट गया था. हालांकि इसके बाद संगीता क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ शादी के बंधन में बंध गईं, हालांकि उनका भी 2010 में तलाक हो गया, लेकिन सलमान खान अभी तक कुंवारे ही रह गए.

वैसे तो आज के समय में भी सलमान खान का नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ता है, जिसमें कैटरीना कैफ, यूलिया वंतूर और जैकलीन फर्नांडिस के नाम शामिल है. लेकिन लोग सबसे ज्यादा पंसद सलमान और कैटरीना की ही जोड़ी को करते हैं. सलमान-कैटरीना ‘मैनें प्यार क्यूं किया’, ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘भारत’ जैसी कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds