मोदी पहुंचे जापान, क्यों हो रहा आबे का इतने दिनों बाद, राजकीय अंतिम संस्कार?

[nedrick_meta]

मोदी प्रधानमंत्री आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने पहुंचे जापान

मंगलवार, 27 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) जापान (Japan) के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (former Japanese Prime Minister Shinzo Abe) के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने पहुंचे। शिंजो आबे का ये अंतिम संस्कार जापान की राजधानी टोक्यो (Tokyo) में होगी। मोदी के साथ-साथ विश्व भर के कई नेता आज जापान के पूर्व प्रधानमंत्री के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने पहुंचेंगे। शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में लगभग 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों के प्रमुखों सहित, 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।

Also read- Ukraine से आये आधे-अधूरे डॉक्टर…भारत सरकार ने छोड़ा साथ…कैसे होगी इनकी पढ़ाई पूरी….

प्रधानमंत्री मोदी ने जापान पहुंचते ही अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया जिसमे उन्होंने लिखा कि, ‘‘टोक्यो पहुंच गया हूं।’’ उन्होंने इसी ट्वीट को जापानी भाषा में भी किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट करते हुए बताया कि, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो पहुंच गए हैं। आज वह शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे। मोदी जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Japanese Prime Minister Fumio Kishida) के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे और भारत-जापान की वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराएंगे।’’

प्रधानमंत्री पहले मिलेंगे मौजूदा पीएम फुमियो किशिदा से

प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले टोक्यो के अकासाका पैलेस जाएंगे। जहां प्रधानमंत्री मोदी और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के बीच मुलाकात होगी। बैठक में दोनों पक्षों से संबंधित लोग मौजूद रहेंगे। जापान के प्रधानमंत्री किशिदा ने इस वर्ष मार्च में भारत की यात्रा की थी और प्रधानमंत्री मोदी मई में क्वाड की बैठक में हिस्सा लेने वहां गए थे। मोदी आज ही शाम को जापान से रवाना होंगे और आधी रात तक उनकी दिल्ली पहुँचने की उम्मीद है।

गोली मार कर कर दी थी हत्या

जापान के सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहे शिंजो आबे की 8 जुलाई को देश के पश्चिमी इलाके में चुनावी कार्यक्रम के दौरान एक हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

क्यों हो रहे आबे का इतने दिनों बाद, राजकीय अंतिम संस्कार

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की 8 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आबे की मौत के करीब ढाई महीने बाद उनका उनका कौन सा और कैसे राजकीय अंतिम संस्कार किया जाएगा, इसके लिए आपको राजकीय अंतिम संस्कार का मतलब समझना होगा। दरअसल, जुलाई में ही शिंजो आबे का अंतिम संस्कार कर दिया गया था और उन्हें दफनाने जैसी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई थीं। जैसे हमारे देश किसी बड़े नेता या किसी शहीद के लिए राष्ट्रीय शोक मनाया जाता है , जिसमें मृतक को बंदूकों की सलामी आदि दी जाती है, यह एक सांकेतिक अंतिम विदाई मानी जाती है, जो देश की ओर से मृतक को दी जाती है। ठीक इसी तरह जापान में भी राजकीय अंतिम संस्कार किया जाता है। यह अंतिम संस्कार सरकार की ओर से शिंजो आबे को एक श्रद्धांजलि है, जिसके पीछे का तर्क ये है कि शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे समय तक पीएम रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में जापान को कई संकट से निकाला था।

Also read- मुस्लिम महिलाएं अचानक क्यों काटने लगीं अपने बाल, जला डाले सारे हिजाब…..

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds