ADANI का अगला TARGET RELIANCE | एशिया के सबसे अमीर आदमी की नजर अब रिलायंस पर…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 सितम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 15 सितम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

अडानी की खाद्द उत्पाद उद्योग में उतरने की तैयारी

भारतीय कारोबारी गौतम अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है। उन्होंने यह उपलब्धि देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस (Reliance) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पीछे छोड़ कर हासिल की है। गौतम अडानी के स्वामित्व वाली, अडानी विल्मर लिमिटेड (Adani Wilmar Ltd) जो की एक किचन एसेंशियल फर्म है, वह अब खाद्य पदार्थ में स्थानीय और विदेशी अधिग्रहण लक्ष्यों की तलाश कर रही है। अडानी जो की एशिया के सबसे अमीर आदमी हैं, वह अब अपने साम्राज्य के खाद्य संचालन को बढ़ावा देने पर दोगुने तेज़ी से बढ़ रहे हैं।

अडानी विल्मर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक अंगशु मलिक ने बुधवार को मीडिया से बात-चित के दौरान कहा कि, “हम मार्च तक खाद्य संचालन को बढ़ावा देने के लिए कुछ अधिग्रहणों को पूरी होने की उम्मीद कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि हम अपनी खाद्य संचालन को बढ़ावा देने के लिए दूसरे ब्रांड के अधिग्रहण करने पर विचार कर रहे हैंताकि हमारे उपभोक्ताओं में हमारे वस्तुओं की पहुंच को बढ़ावा मिल सके।

Also Read : Adani Net Worth 2022 : गौतम अडानी कैसे बने दुनिया के सबसे अमीर भारतीय ?

रिलायंस रिटेल लिमिटेड अभी भारत की सबसे बड़ी खाद्य वितरण कंपनी

आपको बता दे कि रिलायंस रिटेल लिमिटेड जो की रिलायंस इंडस्ट्रीज की एक सहायक कंपनी है, अगस्त में तेजी से बढ़ते उपभोक्ता सामान, या एफएमसीजी, जैसे व्यवसाय में अपने प्रवेश की घोषणा कर चुकी है। रिलायंस रिटेल लिमिटेड के अनुसार उनका उद्देश्य सस्ती कीमतों पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को विकसित करना और वितरित करना है।

ADANI का अगला TARGET RELIANCE | एशिया के सबसे अमीर आदमी की नजर अब रिलायंस पर... — NEDRICK NEWS

अडानी समूह और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियां भारत के खाद्य उत्पादन उद्योग को अपने हाथों में लेने की कोशिश कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र (UN) के खाद्य और कृषि संगठन के अनुसार भारत की खाद्य उत्पादन उद्योग $400 बिलियन तक की आंकी गई है। अडानी विल्मर के प्रबंध निदेशक मलिक ने कहा कि कंपनी ने खाद्य उत्पादन कंपनियों की खरीद के लिए अपनी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश 5 अरब रुपये (62.9 मिलियन डॉलर) निर्धारित की है। उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि फरवरी में 486 मिलियन डॉलर की शुरुआत के बाद से उनकी खाद्य कंपनी के शेयर तीन गुना से अधिक हो गए हैं।

हाल ही में अडानी विल्मर ने मैककॉर्मिक स्विटजरलैंड से कोहिनूर कुकिंग ब्रांड सहित कई ब्रांड ख़रीदे हैं। इस अधिग्रहण ने अडानी विल्मर को कोहिनूर के बासमती चावल (Kohinoor’s basmati rice), रेडी-टू-कुक (eady-to-cook), रेडी-टू-ईट करी (ready-to-eat curries) और भारत में भोजन (meals in India) पर विशेष अधिकार दिया है। अडानी समूह पिछले एक साल में करीब 32 कंपनियों का अधिग्रहण कर चुकी है।

Gautam Adani bought Isarael Port : आखिर क्यों ‘Gautam Adani’ ने इजरायल का पोर्ट खरीदने के लिए पानी की तरह बहा दिया पैसा?

8 साल में बने अडानी दुनिया के तीसरे सबसे आमिर व्यक्ति

हाल ही में गौतम अडानी रिलायंस (Reliance) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पीछे छोड़ एशिया के सबसे आमिर इंसान और विश्व के तीसरे सबसे आमिर इंसान बन गए थे। अभी आई एक रिपोर्ट के अनुसार अडानी 8850 करोड़ डॉलर (6.61 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ दुनिया के 10वें सबसे अमीर इंसान के स्थान पर पहुँच गए हैं। जबकि अंबानी 8790 करोड़ डॉलर (6.56 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ अडाणी से एक स्थान नीचे यानी दुनिया के 11वें सबसे अमीर शख्स हैं। केवल इस साल गौतम अडाणी की संपत्ति 1200 करोड़ डॉलर (89.6 हजार करोड़ रुपये) बढ़ी है।

गौतम अडाणी देश के सबसे बड़े पोर्ट ऑपरेटर अडाणी ग्रुप के फाउंडर हैं। इसके अलावा अडाणी देश में कोयले के सबसे बड़े कारोबारी हैं। हाल ही में अडानी ग्रुप (Adani Group) ने भारत की लोकप्रिय मीडिया चैनलों में भी अपनी पकड़ बनाने के लिए एनडीटीवी के 29 प्रतिशत शेयर अपने नाम कर लिए हैं। 2018 के सितंबर और अक्टूबर में मोदी सरकार ने अडानी के फर्म को 126 कॉन्ट्रैक्ट दिए हैं, जो की 9 सालो में, मतलब 2014 से सबसे ज्यादा है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds