राहुल गांधी ने पहना CAA क्रॉस वाला गमछा, असम में बरसते हुए बोले- सुन लो..हम दो, हमारे दो की सरकार…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 फ़रवरी 2021, 05:30 AM Updated: 14 फ़रवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

पश्चिम बंगाल, असम, केरल समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। सभी पार्टियां चुनावी मोड़ में आती हुई नजर आ रही हैं। इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानी रविवार को असम के दौरे पर पहुंचे। असम पहुंचकर राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की ओर से चुनावी कैंपेन की शुरुआत की।

राहुल ने की चुनावी अभियान की शुरुआत

शिवसागर जिले के शिवनगर बोर्डिंग फील्ड से राहुल ने रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होनें दिवंगत कांग्रेस नेता और असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई की जमकर तारीफ की। साथ ही साथ राहुल बीजेपी पर जमकर बरसते हुए नजर भी आए। उन्होनें यहां पर रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) कभी लागू नहीं होगा।

राहुल बोले कि चाहे जो भी हो जाए, CAA लागू नहीं होगा। इस दौरान उन्होनें एक गमछा पहनकर रखा था, जिस पर CAA लिखा था और उस पर क्रॉस लगा हुआ था। गमछे को दिखाते हुए राहुल ने रैली में कहा कि कान खोलकर सुन लो…हम दो, हमारे दो की सरकार..CAA कभी लागू नहीं होगा।

राहुल ने कहा कि अवैध इमिग्रेशन एक मुद्दा है। लेकिन असम के लोगों में क्षमता है वो इस मुद्दे को सुलझा सकते हैं। लेकिन आप हिंदुस्तान के गुलदस्ते के फूल हो। अगर असम को नुकसान होगा, तो देश को नुकसान होगा।

‘जो भी नफरत फैलाने की कोशिश करेगा…’

सरकार पर जमकर बरसते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि हम दो..हमारे दो..बाकी सर मर लो। असम में जोआ…वहां बांटों..आग लगाओ औऱ जो भी कुछ है उसे लूट लो। उनको पता है कि असम में आग लगा दी तो जो चाहें वो ले सकते हैं। लेकिन यहां जो नफरत फैलाने की कोशिश करेगा..उसे यहां की जनता और कांग्रेस पार्टी मिलकर सबक सिखाएगी।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस कमजोर, मजदूरों और छोटे व्यापारियों की पार्टी है। हम जब सत्ता में आएंगे, तो जो नफरत फैलाई जा रही है वो खत्म होगी। सभी धर्म और जाति के लोगों की हम रक्षा करेंगे। 2004 से 14 तक देश में काफी तेजी से आर्थिक विकास हुआ। हमने करोड़ों लोगों को गरीबी से निकाला। युवाओं हम सबकी घबराहट मिटाएंगे। असम से बेरोजगारी को खत्म करेंगे।

‘रिमोट से टीवी चल सकता है, असम नहीं’

राहुल ने आगे कहा कि रिमोट से टीवी चल सकता है, असम नहीं। आपका मुख्यमंत्री असम का होना चाहिए, जो असम के लिए काम करें। आज जो चीफ मिनिस्टर हैं वो दिल्ली गुजरात के इशारे पर चलते हैं। इसीलिए हमें इस सरकार को सत्ता से हटाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने असम के लोगों को एकजुट किया। पहले इसकी गारंटी नहीं होती थी कि कोई व्यक्ति जनसभा से घर लौट पाएगा या नहीं।

असम में होंगे विधानसभा के चुनाव

गौरतलब है कि इस साल पांच राज्यों में चुनाव होने है, जिसमें असम भी शामिल है। राज्य में विधानसभा की कुल 126 सीटें है, जिसमें से बहुमत का आकंड़ा 64 है। अभी यहां पर बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता पर काबिज है। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल का कार्यकल 23 मई 2021 तक है। पिछली बार चुनाव में बीजेपी 89 सीटों पर मैदान में उतरी थीं, जिनमें से 60 पर जीतने में कामयाब हुई।

कांग्रेस ने पांच दलों के साथ असम विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया। जिसमें AIUDF, नव गठित आंचलिक गन मोर्चा (AGM) और तीन लेफ्ट पार्टी, CPI, CPI-M और CPI-ML शामिल है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds