सुशांत से मिलता-जुलता है प्रत्युषा बनर्जी का सुसाइड केस! अभी तक किया जा रहा है इंसाफ का इंतेजार

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 फ़रवरी 2021, 05:30 AM Updated: 14 फ़रवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला बीते साल जबरदस्त सुर्खियों में बना रहा. 14 जून को 2020 सुशांत मुंबई स्थित अपने घर में पंखे से लटके हुए मिले. मुंबई पुलिस के मुताबिक सुशांत डिप्रेशन में थे, जिसकी वजह से उन्होनें सुसाइड कर ली. हालांकि उनके तमाम चाहने वालों और करीबियों के लिए ये मानना मुश्किल हो रहा है कि सुशांत जैसा जिंदादिल इंसान ऐसा कदम उठा सकता है.

जिसके बाद सोशल मीडिया पर सुशांत को इंसाफ दिलाने की मुहिम छिड़ी. ये मामला अब सीबीआई तक पहुंच गया. वहीं इसी बीच उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी लगातार सवालों के घेरे में रही. जहां एक ओर सुशांत केस सुर्खियों में बना हुआ है, तो इसी दौरान इससे मिलता-जुलता 5 साल पुराने ऐसा ही एक केस है, जो अब तक सुलझ नहीं पाया. हम बात कर रहे हैं टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के सुसाइड केस की.

एक अप्रैल 2016 को की थी सुसाइड

‘बालिका वधु’ में आनंदी का किरदार निभाकर स्टार बनी प्रत्युषा की सुसाइड की खबर ने हर किसी को चौंका कर रख दिया था. 10 अगस्त 1991 को झारखंड के जमशेदपुर में जन्मी प्रत्युषा एक्टर बनने की चाह लेकर मुंबई आई थी. उनको ‘बालिका वधु’ जैसे सीरियल मिला, जिसने उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदलकर रख दी. कुछ ही दिनों में प्रत्युषा ‘आनंदी’ के नाम से घर-घर में पहचानी जाने लगी. इसके बाद वो ‘झलक दिखला जा’, ‘बिग बॉस 7’, ‘कॉमेडी क्लासेज’ और ‘ससुराल सिमर का’ जैसे कई सीरियल और शोज का भी हिस्सा बनी.

बॉयफ्रेंड राहुल पर लगे थे कई आरोप

छोटी सी उम्र में प्रत्युषा को वो शोहरत मिल गई थी, जिसका कई लोग सपना देखते है. वो सफतलाओं की सीढ़ियों पर चढ़ ही रही थी कि इसी बीच 1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा बनर्जी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उस दौरान प्रत्युषा की सुसाइड का मामला भी काफी सुर्खियों में आया था. उसकी सुसाइड के पीछे कई वजहें सामने आने लगी. इस मामले में प्रत्युषा के बॉयफ्रेंड राहुल राज पर भी कई तरह के आरोप लगाए गए थे. बताया गया कि प्रत्युषा और राहुल के बीच के रिश्ते काफी खराब हो गए थे.

इंसाफ के इंतेजार में परिवार

प्रत्युषा के माता-पिता के लिए ये मानना मुश्किल है कि उनकी बेटी ने सुसाइड की. परिवारवालों को शक है कि प्रत्युषा की सुसाइड के पीछे राहुल का हाथ है. प्रत्युषा का परिवार चाहता है कि उनकी बेटी को इंसाफ मिले, लेकिन अब तक तो संभव हो नहीं पाया. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds