Trending

Chinnaswamy Stadium Stampede: RCB की विक्ट्री परेड में मची भगदड़, 11 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल, खुशी का जश्न मातम में बदला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 04 Jun 2025, 12:00 AM | Updated: 04 Jun 2025, 12:00 AM

Chinnaswamy Stadium Stampede: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक जीत के बाद बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित विक्ट्री परेड एक दुखद घटना में बदल गई। आईपीएल 2025 के इस विजयी जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह घटना आरसीबी की जीत की खुशियों को मातम में बदलने वाली रही।

और पढ़ें: IPL 2025 Awards Full List: RCB ने जीता IPL 2025, लाखों रुपये के पुरस्कारों से सजी अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

विक्ट्री परेड से पहले मची भगदड़- Chinnaswamy Stadium Stampede

आरसीबी की विक्ट्री परेड से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट के पास भारी भीड़ जमा हो गई थी। इस परेड के दौरान आरसीबी के हजारों समर्थक अपनी टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए वहां मौजूद थे। लेकिन अचानक हुई भगदड़ ने स्थिति को बेकाबू कर दिया। इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। मृतकों में महिलाएं भी शामिल थीं।

मृतकों और घायलों की संख्या में बढ़ोतरी

अभी तक की जानकारी के मुताबिक, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। बेंगलुरु के Bowring Hospital में 19 घायल मरीजों को भर्ती कराया गया, जिसमें से 7 की मौत हो गई। वहीं, Vaidehi Hospital में 8 लोगों को एडमिट किया गया था, जहां से 4 लोगों की मौत की खबर आई। कुल मिलाकर 11 लोग इस घटना में अपनी जान गंवा चुके हैं।

इसके अलावा, इस हादसे में 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक बच्चा भी भगदड़ में बेहोश हो गया था, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

बारिश और भीड़ नियंत्रण में चूक

घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि घटना के समय हल्की बारिश भी शुरू हो गई थी, जिससे भीड़ में घबराहट फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। बारिश के कारण स्थिति और बिगड़ गई और स्टेडियम के गेट के पास भगदड़ मचने लगी। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिससे और भी लोग घायल हो गए।

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में पुलिस को लाठीचार्ज करते हुए देखा जा सकता है। यह घटना स्टेडियम के गेट के पास हुई, जहां भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई।

प्रशासन और आयोजकों की लापरवाही

घटना के बाद कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैंने पुलिस कमिश्नर और सभी संबंधित अधिकारियों से बात की है, और मैं अस्पताल भी जाऊंगा। अभी मृतकों और घायलों की संख्या की सटीक जानकारी नहीं दी जा सकती है, लेकिन हम सबकुछ सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि आयोजकों की लापरवाही और भीड़ नियंत्रण में चूक के कारण यह घटना हुई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें और वीडियो

भगदड़ की घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए, जिनमें घायल लोगों को अस्पताल ले जाते हुए और भगदड़ में गिरे लोगों को सीपीआर देते हुए स्थानीय लोगों को देखा गया। इन तस्वीरों और वीडियो ने घटना की गंभीरता को उजागर किया और शहरवासियों में एक गहरी चिंता का माहौल बना दिया।

आपातकालीन सेवाएं और राहत कार्य

घटना के बाद, आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कर्नाटक सरकार और पुलिस प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिया था, लेकिन इस हादसे ने आरसीबी की जीत की खुशी को छीन लिया और पूरे शहर में शोक की लहर फैल गई।

और पढ़ें: RCB vs PBKS Final: आईपीएल 2025 फाइनल में RCB ने पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में हराकर पहली बार जीती ट्रॉफी

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds