Premananda Maharaj Padayatra Update: होली तक नहीं होंगे संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन, पदयात्रा पर अस्थायी रोक, ऑफिशियल सोशल मीडिया से दी जानकारी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 मार्च 2025, 05:30 AM Updated: 09 मार्च 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Premananda Maharaj Padayatra Update: उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित श्री हित राधा केलि कुंज आश्रम के प्रमुख संत प्रेमानंद महाराज के भक्तों के लिए यह खबर निराशाजनक हो सकती है। उनकी नियमित पदयात्रा, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं, 10 मार्च से 14 मार्च तक स्थगित कर दी गई है। इस निर्णय का कारण होली के दौरान वृंदावन में उमड़ने वाली भारी भीड़ और महाराज के स्वास्थ्य को बताया जा रहा है।

और पढ़ें: Amitabh Bachchan Duplicate with premanand maharaj: प्रेमानंद महाराज और अमिताभ बच्चन के डुप्लिकेट का वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर छाया

भक्तों के लिए बड़ी घोषणा- Premananda Maharaj Padayatra Update

श्री हित राधा केलि कुंज आश्रम की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई कि महाराज की पदयात्रा चार दिनों तक नहीं निकाली जाएगी।

आश्रम प्रशासन की ओर से कहा गया:
“आप सभी प्रियजनों को सूचित किया जाता है कि होली के पावन पर्व के चलते और पूज्य महाराज जी के स्वास्थ्य की अनुकूलता को ध्यान में रखते हुए, 10 मार्च से 14 मार्च 2025, रात 2:00 बजे से पूज्य महाराज जी की पदयात्रा नहीं निकलेगी। कृपया इन दिनों दर्शन के लिए न आएं।”

पदयात्रा स्थगित करने की वजह

वृंदावन में होली का उत्सव दुनिया भर में प्रसिद्ध है। 10 मार्च को रंग भरनी एकादशी का आयोजन होगा, जिसमें ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ेंगे। इस दौरान ब्रज क्षेत्र में अभूतपूर्व भीड़ होती है, जिससे सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। सड़कों पर भारी भीड़ को देखते हुए महाराज की पदयात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया गया। स्वास्थ्य कारणों को भी ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया, ताकि भीड़भाड़ में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी

प्रेमानंद महाराज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट “भजन मार्ग” के माध्यम से भी यह जानकारी साझा की। पोस्ट में उनके अनुयायियों से समझदारी दिखाने और इन दिनों में दर्शन के लिए न आने की अपील की गई।

भक्तों की प्रतिक्रिया

यह घोषणा होते ही भक्तों ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त करनी शुरू कर दीं। कुछ भक्तों ने महाराज के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। एक यूजर ने लिखा, “गुरुजी स्वस्थ रहें, यही सबसे जरूरी है।” दूसरे ने कहा, “अल्लाह आपको सेहतमंद रखे और जल्द स्वस्थ कर दे।” कई लोगों ने महाराज के दर्शन स्थगित होने पर मायूसी जताई, लेकिन उनके निर्णय का समर्थन भी किया।

आश्रम प्रशासन का अनुरोध

श्री हित राधा केलि कुंज प्रशासन ने भक्तों से अपील की है कि वे महाराज के निर्देशों का पालन करें और इस दौरान आश्रम में अनावश्यक भीड़ न लगाएं।

क्या भक्त होली के बाद दर्शन कर पाएंगे?

सूत्रों के अनुसार, 15 मार्च से संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा फिर से शुरू हो सकती है। हालांकि, अंतिम निर्णय महाराज के स्वास्थ्य और आश्रम प्रशासन के दिशानिर्देशों पर निर्भर करेगा।

संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन स्थगित होने से उनके अनुयायियों में कुछ मायूसी जरूर है, लेकिन भक्तगण इस निर्णय को आवश्यक और उचित मान रहे हैं। अब सभी को 15 मार्च के बाद उनकी पदयात्रा दोबारा शुरू होने का इंतजार रहेगा।

और पढ़ें: Premananda Maharaj Padyatra Update: संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा फिर होगी शुरू! बृजवासियों ने की थी प्रार्थना, भक्तों में खुशी की लहर

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds