दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल की बड़ी घोषणाएं: ‘संजीवनी योजना’ बुजुर्गों के लिए वरदान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 19 Dec 2024, 12:00 AM | Updated: 19 Dec 2024, 12:00 AM

Kejriwal Agenda for Delhi Election: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ते ही आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने चुनावी अभियान को तेज कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Former Chief Minister Arvind Kejriwal) लगातार नई योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं। महिलाओं के लिए ‘महिला सम्मान योजना’ के बाद अब उन्होंने ‘संजीवनी योजना’ लॉन्च की है, जो बुजुर्गों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी।

और पढ़ें: Supreme Court: राजनीतिक दलों पर POSH एक्ट लागू करने की याचिका खारिज, चुनाव आयोग को दी जिम्मेदारी

‘संजीवनी योजना’ की खास बातें- Kejriwal Agenda for Delhi Election

बुधवार को घोषणा करते हुए केजरीवाल ने कहा, “हम बुजुर्गों का बहुत मान-सम्मान करते हैं। आप लोगों ने हमें यहां तक पहुंचाया है, अब आपकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है।”
इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिलेगा। सरकार बनने के तुरंत बाद इस योजना को लागू किया जाएगा।

केजरीवाल ने बुजुर्गों से अपील की, “आपका आशीर्वाद और समर्थन जरूरी है। चुनाव के दिन आम आदमी पार्टी को वोट देकर हमारी योजनाओं को सफल बनाएं।”

अमीर-गरीब सबके लिए समान सुविधा

केजरीवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सरकार अमीर और गरीब के बीच कोई भेदभाव नहीं करेगी। सभी बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होगा और इसके लिए आई कार्ड जारी किए जाएंगे।

पहले महिलाओं के लिए की गई थी बड़ी घोषणा

इससे पहले 12 दिसंबर को अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए ‘महिला सम्मान योजना’ की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत योग्य महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपए जमा किए जाने की घोषणा की गई थी। बाद में उन्होंने घोषणा की कि चुनाव जीतने के बाद महिलाओं को 1,000 की जगह 2100 रुपए मिलेंगे।

ऑटो ड्राइवर्स के लिए विशेष योजनाएं

ऑटो चालकों को लुभाने के लिए केजरीवाल ने कई वादे किए:

  • बेटियों की शादी के लिए ₹1 लाख की सहायता।
  • दो बार ₹2,500 का वर्दी भत्ता।
  • बच्चों के लिए मुफ्त कोचिंग।
  • ₹10 लाख का बीमा कवर।
  • ‘पूछो ऐप’ के माध्यम से यात्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना।

दिल्ली का कल्याणकारी मॉडल

दिल्ली सरकार के बजट का लगभग 8.3 प्रतिशत मुफ्त योजनाओं पर खर्च किया जा रहा है। इस साल 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली के लिए ₹3,250 करोड़ और महिला सम्मान योजना के लिए ₹2,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

बीजेपी का निशाना, केजरीवाल का जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सार्वजनिक रूप से राज्य द्वारा दी जाने वाली मुफ्त योजनाओं की निंदा करते रहे हैं। उन्होंने इसे रेवड़ी संस्कृति करार दिया है। लेकिन केजरीवाल ने इसे कल्याणकारी योजनाएं बताते हुए कहा, “हम माताओं और बहनों की मदद कर खुद को खुशकिस्मत मानते हैं।” केजरीवाल अक्सर यह कहते सुने जाते हैं कि हम इन योजनाओं के जरिए अपनी माताओं-बहनों पर कोई एहसान नहीं कर रहे हैं।

चुनावी मुकाबला

दिल्ली में बीजेपी और कांग्रेस की चुनौती के बीच AAP आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही है। केजरीवाल अपनी सरकार की उपलब्धियों और नई योजनाओं के दम पर चुनावी मैदान में हैं। उनका दावा है कि उनकी पार्टी सभी वादों को पूरा करने में सक्षम है और एक बार फिर से दिल्ली की सत्ता में लौटेगी।

और पढ़ें: भाजपा द्वारा राहुल गांधी पर लगाए गए आरोपों पर क्यों भड़क उठा अमेरिका? जानें क्या है ये पूरा विवाद 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds