अपनी हीरोइनों के हाथ पर थूकते थे आमिर खान?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 26 Nov 2024, 12:00 AM | Updated: 26 Nov 2024, 12:00 AM

Aamir Khan Upcoming Movies : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते है. वही स्टार आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इसी-बीच उनका हालिया इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है. जिसने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया. वीडियो में आमिर ये मना रहे हैं कि वो अपनी हीरोइनों के हाथ पर थूकते थे. जी हां, आमिर अपनी फिल्मों के सेट पर खूब शरारत किया करते थे. फराह खान ने बताया कि वे हीरोइनों से हाथ दिखाने को कहते थे और फिर उनके हाथ पर थूक देते थे. उनकी ‘दंगल’ को-स्टार्स फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने भी ये बात मानी है.

हीरोइनों के हाथ पर थूकते थे आमिर खान

हाल ही में बॉलीवुड स्टार आमिर खान का ये वीडियो रेडिट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रहे हैं कि जब वे किसी एक्ट्रेस के हाथ पर थूकते हैं, तो उनका करियर ऊंचाई पर पहुंच जाता है. 2016 में, आमिर खान एक फिल्म फेस्टिवल में उनकी फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ के कलाकारों और क्रू से मिले थे. इसी दौरान फराह खान ने आमिर की शरारतों के बारे में बताया. इसी बीच राजीव मसंद ने बताया, ‘आमिर हमेशा ऐसा करते थे और अब भी करते हैं. वे कहते थे ‘मुझे अपना हाथ दिखाओ’ और फिर उस पर थूक कर भाग जाते थे’.

आमिर आगे बात करते हुए बताते हैं, ‘मैं क्यों अपनी हीरोइन के हाथों पर थूकता हूं? ये जानना जरूरी है. जिनके हाथों पर मैंने थूका, वो स्टार बन गईं’. आमिर ने फातिमा और सान्या के हाथों पर भी थूकने की बात मानी. हालांकि, इस लॉजिक के लिए यूजर्स उनको खूब ट्रोल भी कर रहे हैं और कमेंट्स में उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि आपकी जो फिल्म फ्लॉप हुईं उन पर थूकना चाहिए. था. एक ने लिखा, ”लाल सिंह चड्ढा’ और ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ पर थूकना चाहिए था’.

also read: भारतीय बाजार में मिलावट का नया खतरा: एनालॉग पनीर और इसके गंभीर दुष्प्रभाव .

अपने मजार के लिए ट्रोल हुए आमिर खान 

जबकि दूसरे ने लिखा, ‘सेलिब्रिटी कुछ भी करें तो लोग इसे सबसे अच्छा मज़ाक मान लेते हैं’. तीसरे यूजर ने लिखा, ‘यह क्या अजीब लॉजिक है? मजाक के तौर पर भी ये ठीक नहीं है, ये तो बिल्कुल ही नफरत करने लायक है’. एक और यूजर ने लिखा, ‘क्या वे ये सोचते हैं कि हीरोइन को कितनी नफरत होती है?’. एक यूजर ने कमेंट करते हुए बताया, ‘जूही चावला ने उनके बात करना छोड़ दिया था और माधुरी दीक्षित ने उन्हें डंडे से दौड़ाया था’.

वर्क फ्रंट पर आमिर खान

वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2024 में आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ रिलीज हुई थी, जिसे दर्शको ने खूब पसंद किया गया. इस मूवी का डायरेक्शन किरण राव ने किया था. इसके अलवा आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ लेकर आ रहे हैं. आमिर खान की ये मूवी इस साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है.

also read : जानिए कौन हैं राइमा सेन? बंगाली सिनेमा से मिली ऐक्टिंग की विरासत, लेकिन बॉलीवुड में किया संघर्ष .

 

 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds