Trending

Puneet Superstar: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यूट्यूबर का पिटाई का वीडियो, रोते हुए मांगी माफी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 22 Nov 2024, 12:00 AM | Updated: 22 Nov 2024, 12:00 AM

Puneet Superstar Viral Video: सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब कंटेंट अपलोड कर मशहूर हुए पुनीत सुपरस्टार इन दिनों अपनी पिटाई वाले वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, अक्सर अजीबोगरीब हरकतें करने वाले पुनीत सुपरस्टार का पिटाई वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स यूट्यूबर को थप्पड़ मार रहा है और पुनीत वीडियो में रोते हुए माफी मांगते भी नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

और पढ़ें: “नाला नींबू पानी”, पुनीत सुपरस्टार की ये हरकत देख आप भी कहेंगे कि वायरल होने की इतनी भी क्या मजबूरी थी, वाहियातपन की सारी हदें की पार

वायरल वीडियो में क्या है? (Puneet Superstar Beaten Video Viral)

इस वीडियो में दो लोग पुनीत सुपरस्टार की पिटाई करते दिख रहे हैं। इनमें से एक व्यक्ति का आरोप है कि पुनीत ने प्रमोशन के लिए पैसे लिए थे, लेकिन काम पूरा नहीं किया। वीडियो में यह भी दिखाया गया कि पुनीत को माफी मांगनी पड़ी और उन्हें उठक-बैठक करने के लिए मजबूर किया गया।

पिटाई के दौरान पुनीत बार-बार माफी मांगते हुए कहते हैं, “भाई मैं माफी मांगता हूं। मैंने जो किया वो गलत था।” यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी।

वीडियो की प्रामाणिकता पर सवाल- Puneet Superstar Viral Video

हालांकि, इस वीडियो की प्रामाणिकता पर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए स्क्रिप्टेड वीडियो बनाने का चलन कोई नई बात नहीं है। पुनीत सुपरस्टार ने भी इस वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह वीडियो कोई वास्तविक घटना है या फिर महज पब्लिसिटी स्टंट।

पुनीत सुपरस्टार की अजीबोगरीब हरकतें

पुनीत सुपरस्टार अपने अजीबोगरीब और विचित्र वीडियो से प्रसिद्धि पाने के लिए किसी भी हद्द तक जा सकते हैं (Puneet Superstar video)। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर कई ऐसे वीडियो हैं, जो आम समझ से परे हैं। एक वीडियो में वह नींबू के साथ नाले का पानी पीते नजर आए, तो दूसरे में वह गाय का गोबर खाते नजर आए।

यह पहली बार नहीं है जब उनके वीडियो वायरल (Puneet Superstar Video Viral) हुए हैं। उनकी हरकतें न सिर्फ चर्चा का विषय बनती हैं, बल्कि कई बार उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है।

बिग बॉस में भी मचाई थी सनसनी

पुनीत सुपरस्टार ने बिग बॉस ओटीटी में भी हिस्सा लिया था। हालांकि, वहां भी उनका सफर विवादों से भरा रहा। महज 12 घंटे के अंदर उन्होंने बिग बॉस के घर में सबका जीना दुश्वार कर दिया और सेट पर तहस-नहस कर दिया। उनकी हरकतों की वजह से न सिर्फ वह शो से जल्दी बाहर हो गए, बल्कि सोशल मीडिया पर भी वह और ज्यादा लोकप्रिय हो गए।

पुनीत की शख्सियत और उनके वीडियो उन्हें खबरों में बनाए रखते हैं, लेकिन उनके कामों से अक्सर सवाल उठते हैं कि क्या प्रसिद्धि पाने के लिए किसी भी हद तक जाना सही है।

और पढ़ें: Viral Video: व्लॉगर की बाइक पर ‘हिंदू’ लिखा देख महिला ने जताई आपत्ति: कहा, पहले अच्छा इंसान बनो

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds