“नाला नींबू पानी”, पुनीत सुपरस्टार की ये हरकत देख आप भी कहेंगे कि वायरल होने की इतनी भी क्या मजबूरी थी, वाहियातपन की सारी हदें की पार

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 Oct 2024, 12:00 AM | Updated: 25 Oct 2024, 12:00 AM

आजकल लोग कुछ भी करके सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) होना चाहते हैं और वायरल होने की चाहत में वो ऐसे कदम उठा लेते हैं जिसके बारे में सोचना भी एक आम इंसान के लिए नामुमकिन है। इंटरनेट पर ऐसे कई बेवकूफ हैं जो बस किसी न किसी तरह से वायरल होना चाहते हैं और इन्हीं बेवकूफों में से एक हैं पुनीत सुपरस्टार उर्फ लॉर्ड पुनीत (Lord Puneet)। आज हम आपके साथ पुनीत का एक ऐसा ही वीडियो शेयर करने जा रहे हैं जिसे देखने के बाद आप चौंक जाएंगे कि आखिर ये शख्स क्या करना चाहता है?

और पढ़ें: Viral Video: व्लॉगर की बाइक पर ‘हिंदू’ लिखा देख महिला ने जताई आपत्ति: कहा, पहले अच्छा इंसान बनो

दरअसल, पुनीत सुपरस्टार (Puneet Superstar) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें नाले का पानी पीते देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नाले का नींबू पानी- Puneet Superstar Drink Nala Water

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुनीत नाले के किनारे बैठे हैं। वो वीडियो में नाले का पानी पीते नजर आ रहे हैं। पुनीत कहते हैं कि देखो, ये नाले का पानी है और वो इसे गिलास में ले लेते हैं। आप ये देखकर चौंक जाएंगे कि पुनीत बिना किसी झिझक के नाले के पानी को गिलास में भरकर पी जाते हैं। ये सब करने के बाद इस बात में कोई शक नहीं है कि पुनीत की तबीयत खराब हो सकती है लेकिन इसके बावजूद पुनीत रुकते नहीं हैं, वो पानी में नींबू डालकर (Nala Nimbu Pani) पी जाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ✺ ✺ (@chacchacharshii)

वीडियो देख लोगों ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर के मुताबिक, आजकल कोई भी व्यक्ति लोकप्रियता पाने या सोशल मीडिया पर वाइरल होने के लिए कुछ भी कर सकता है। एक यूजर ने कहा, भाई, इस व्यक्ति को हिरासत में लिया जाना चाहिए क्योंकि इनकी हरकतें आज के युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही हैं।

पुनीत के लिए ये सब करना आम बात

पुनीत के लिए ऐसी हरकतें करना कोई नई बात नहीं हैं। पुनीत कुमार को पहले भी सड़क पर गंदे पानी और कीचड़ में नहाते हुए देखा गया है, कभी-कभी वे अपने चेहरे पर टूथपेस्ट और मिर्च लगाते हैं। पुनीत कुमार के कई इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैं, जहां उन्होंने अपना व्हाट्सएप नंबर भी शेयर किया हुआ है। इस नंबर पर लोग अपनी मांगें लेकर पुनीत कुमार से संपर्क करते हैं। पुनीत कुमार इन मांगों के जवाब में वीडियो बनाते हैं और मांग करने वाले से पैसे लेते हैं।

कौन है पुनीत सुपरस्टार?

पुनीत सुपरस्टार (Puneet Superstar Video) एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उनका असली नाम पुनीत कुमार है, लेकिन लोग उन्हें पुनीत सुपरस्टार और लॉर्ड पुनीत कहते हैं। पुनीत कुमार पेशे से कॉमेडियन हैं और उनके वीडियो काफी लोकप्रिय हैं। वह इंस्टाग्राम और MX Takatak जैसे प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं। पुनीत कुमार सबसे पहले ‘TikTok’ से हिट हुए थे। उस समय यह ऐप भारत में बैन भी नहीं हुआ था।

और पढ़ें: सोने में जंग क्यों नहीं लगती? कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप, पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds