Diwali Dhamaka: ऑफर के साथ खरीद सकते हैं ये गाड़ियां, होगी ‘महाबचत’’

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 18 अक्टूबर 2024, 12:00 AM 🔄 Updated: 18 अक्टूबर 2024, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दिवाली में कार की बिक्री काफी बढ़ जाती है और नई कार खरीदने वालों में अच्छी-खासी संख्या वैसे लोगों की होती है. जो अपने लिए सीएनजी कार लेना चाहते हैं, ताकि उन्हें पेट्रोल के भारी खर्चे से निजात मिले और पैसे बचे. वही अगर आप भी इस दिवाली वाहन खरीदने का सोच रहे हैं तो चलिए हम आपको इस लेख में बताते हैं कि आपको कौन-सी गाड़ी ख़रीदनी चाहिए.

इस दिवाली कार खरीदें बचत वाली

ये पढने और सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन इस दिवाली आप पेट्रोल-डीजल की बजाएं सीएनजी, इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड कार ख़रीदे. हालांकि, अब आप ये सोचेगें और कहेंगे कि ये कारें तो ज्यादा महंगी होती हैं. लेकिन हम आपको कुछ शानदार ऑफर्स वाली गाडियों के बारे में बताएंगे. जो पेट्रोल-डीजल से बहुत ज्यादा महंगी भी नहीं होगी और इनकी रनिंग कॉस्ट भी कम है.

मारुति सुजुकी दिवाली बेस्ट ऑफर्स

मारुति सुजुकी ब्रेजा सीएनजी – देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी मारुति सुजुकी ब्रेजा के सीएनजी वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस 9.29 लाख रुपये से लेकर 12.26 लाख रुपये तक है.

मारुति सुजुकी बलेनो सीएनजी – मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक बलेनो के सीएनजी वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस 8.40 लाख रुपये से शुरू होकर 9.33 लाख रुपये तक जाती है.

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स सीएनजी – मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स सीएनजी की एक्स शोरूम प्राइस 8.46 लाख रुपये से शुरू होकर 9.32 लाख रुपये तक जाती है.

टाटा मोटर्स दिवाली बेस्ट ऑफर्स

टाटा नेक्सॉन सीएनजी – टाटा मोटर्स ने बीते सितंबर में अपनी धांसू एसयूवी नेक्सॉन के सीएनजी वेरिएंट लॉन्च कि. टाटा नेक्सॉन सीएनजी की एक्स शोरूम प्राइस 8.99 लाख रुपये से शुरू होकर 14.59 लाख रुपये तक जाती है.

इसके अलवा टाटा की नेक्सॉन, हैरियर और सफारी पर 1.60 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है. वही टियागो, टिगोर और अल्ट्रोज खरीदने पर 65,000 रुपये तक की छूट का फायदा उठाया जा सकता है.

Hyundai मोटर्स दिवाली बेस्ट ऑफर्स

हुंडई की कारें भी डिस्काउंट ऑफर्स के साथ मिल रही हैं. हुंडई एक्सटर, ग्रैंड आई10, आई20 और वेन्यू खरीदने पर 80,629 रुपये तक की छूट मिल रही है.

Toyota मोटर्स दिवाली बेस्ट ऑफर्स

टोयोटा टेजर, हाईराइडर और ग्लैंजा खरीदने पर 35,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है. हाईराइडर का फेस्टिवल लिमिटेड एडिशन खरीदने पर करीब 50,817 रुपये की एसेसरीज फ्री मिलेगी.

Honda मोटर कंपनी दिवाली बेस्ट ऑफर्स

अगर दिवाली पर होंडा की कार खरीदना चाहते है तो ये कार ब्रांड आपको भारी बचत करा सकता है. होंडा एलिवेट, होंडा सिटी और होंडा अमेज खरीदने पर 1.14 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलवा आपको होंडा बाइक्स में भी काफी अच्छे ऑफर मिल जाएंगे.

Nissan मोटर्स दिवाली बेस्ट ऑफर्स

हाल ही में निसान मोटर्स ने अपनी कारो में मैग्नाइट का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है. अब कंपनी मैग्ननाइट का प्री-फेसलिफ्ट मॉडल का स्टॉक जल्दी खत्म करना चाहती है, इसलिए 60,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है. इसके अलवा आप जीप भी खरीद सकते है. दिवाली के मौके पर जीप कंपास 3.15 लाख रुपये तक की छूट के साथ मिल रही है. वही जीप मेरिडियन पर 2.80 लाख रुपये तक का बेनिफिट दिया जा रहा है. इस दिवाली ये सभी ऑफर्स आपके काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

बाइक्स और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ऑफर्स

दिवाली के मौके पर कुछ लोग टू-व्हीलर बाइक्स और स्कूटी भी खरीदते है. इस दिवाली कई बड़ी कंपनी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर हजारो के ऑफर्स दे रहीं है. जी हाँ, बजाज पल्सर के अलग-अलग मॉडल्स पर 10,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. वही यामाहा बाइक और स्कूटर पर 7,000 रुपये तक का भरी डिस्काउंट चल रहा है. इसके अलवा ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर 30,000 रुपये तक सस्ते दाम पर मिल रहे हैं. साथ ही टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर 20,000 रुपये तक की बचत हो सकती है.

 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds