1992 की वो सुपरहिट फिल्म, 2 सुपरस्टार जब पड़े थे अमिताभ-धर्मेंद्र पर भारी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 अक्टूबर 2024, 05:30 AM Updated: 14 अक्टूबर 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड में आज कई ऐसे सुपरस्टार है जिन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मे दी है और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है. वही साल 1992 की वो सुपरहिट फिल्म जिसमें दो सुपरस्टार की केमिस्ट्री ने लोगों को दीवाना बना दिया था. फिल्म ने सिनेमाघरों मे दस्तक देते ही धमाल मचा दिया था. हम जिस फिल्म की बात कर रहे है ये कोई और नहीं बल्कि फिल्म बेटा हैं. इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने लीड रोल निभाया था.

बॉक्स ऑफिस पर धमाल

1992 की सुपरहिट फिल्म बेटा इस फिल्म में अनिल कपूर संग माधुरी दीक्षित की जोड़ी को काफी पसंद किया था. इस फिल्म ने अनिल कपूर के करियर को नई दिशा दी थी. कमाई के मामले में भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया था. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. आज भी लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं. इस फिल्म ने कई बड़े स्टार शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन को भी मात दे दी थी. इस फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के अलावा अनुपम खेर, अरुणा ईरानी और आकाश खुराना ने अहम भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में अनिल कपूर ने एक ऐसे बेटे का किरदार निभाया था जो अपनी मां की बातों पर आंख बंद करके विश्वास करता है. अनिल की मां का रोल अरुणा ईरानी ने निभाया था.

वही 90 के दशक में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था. दोनों जिस फिल्म में नजर आते थे, वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया करती थी. इसी साल बॉलीवुड स्टार गोविंदा, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्मों ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. लेकिन अनिल कपूर की इस फिल्म ने सभी फिल्मों को पछाड़ दिया था और बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई थी. अनिल कपूर इस साल अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और शाहरुख खान सभी पर भारी पड़े थे. इसके अलवा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 20 करोड़ का कलेक्शन किया था.

also read: Bahraich Violence: मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग में एक की मौत, जानिए बहराइच की घटना में अब तक क्या हुआ?. 

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित का वर्कफ्रंट

अगर अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार द नाइट मैनेजर में देखा गया था, जिसमें आदित्य रॉय कपूर और शोबिता धुलिपाला मुख्य भूमिका में नजर आए थे. इसके अलवा अनिल कपूर ने हालिया बिगबॉस ott होस्ट किया था. वही माधुरी दीक्षित के वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी को आखिरी बार आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित और सुमित बथेजा द्वारा लिखित पारिवारिक मनोरंजक फिल्म ‘माजा मा’ में देखा गया थ. इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म भूल भुलैया में नज़र आएँगी.

also read : kishore kumar: आधा पैसा, आधा काम! घर के बाहर लगाया ‘किशोर से सावधान’ का बोर्ड, जानें किशोर दा से जुड़े रोचक किस्से.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds