Trending

जब करण जौहर खत्म करना चाहते थे. अनुष्का शर्मा का करियर

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 Oct 2024, 12:00 AM | Updated: 12 Oct 2024, 12:00 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अनुष्का शर्मा ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है. उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म बैंड बाजा बारात से की थी..करियर की शुरुआत से ही उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है. एक वक्त में आकर तो वह मेकर्स की पहली पसंद ही बन गई थी. लेकिन क्या आप जानते है कि फिल्म डायरेक्टर करण जौहर उनका करियर ख़त्म करना चाहते थे. अगर नहीं तो चलिए आपको इस लेख में बताते है उस वजह के बारे में बताते है.

खूब वायरल हुआ था वीडियो

वैसे तो आप सभी जानते है कि फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने इंडस्ट्री में कई स्टारकिड को लॉन्च किया है. उन पर कई बार नेपोटिज्म के आरोप लग चुके हैं. बहुत से लोग उन पर आरोप लगाते हैं कि वह फिल्मी सितारों के बच्चों को अपनी फिल्मों में कास्ट करते हैं. वही पिछले दिनों सोशल मीडिया पर करण जौहर का एक विडियो काफी वायरल हो रहा था. जिसमें करण इस बात का खुलासा करते नजर आ रहे थे, कि वह अनुष्का का करियर खत्म करना चाहते थे. क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि अनुष्का शर्मा आदित्य चोपड़ा की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में काम करें. गौरतलब है कि इस फिल्म में अनुष्का और शाहरुख की जोड़ी काफी पसंद की गई थी.

दरअसल, इस फिल्म में करण किसी और एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहते थे. क्योंकि जब आदित्य चोपड़ा ने मुझे उनकी तस्वीर दिखाई, तो मैं ऐसा था, ‘नहीं, नहीं, पागल है क्या, तुम उसे साइन कर रहे हो, तुम पागल हो! आपको इस अनुष्का शर्मा को साइन करने की कोई जरूरत नहीं है’. इसलिए मैं अपनी मर्जी से रब ने बना दी जोड़ी नहीं देख रहा था. लेकिन जब मैंने बैंड बाजा बारात देखी, तो मैंने अनुष्का को फोन किया और मुझे लगा कि मुझे उनसे माफी मांगनी चाहिए और तारीफ करनी चाहिए. माफी क्योंकि मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई कि मैं ऐसा गजब का टैलेंट इंडस्ट्री में आने से रोक रहा था.

Also read: बॉलीवुड की वो लव स्टोरी जिसने मिट्टी मे मिला दी श्रॉफ खानदान की इज्जत,  मामला सुलझाने के लिए जैकी दादा को आना पड़ा बीच में.

कैसा रहा अनुष्का का फ़िल्मी करियर

अगर अनुष्का शर्मा के फ़िल्मी करियर की बात करे तो एक्ट्रेस ने अपने 16 साल के करियर में 19 फिल्मों में काम किया, जिनमें से 13 फिल्में हिट रहीं. इनमें साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म संजू और ‘पीके’ थी. उनकी इस फिल्म ने दुनियाभर में 616 करोड़ की कमाई की थी. वही साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली से शादी करने के बाद अनुष्का के एक्टिंग करियर में ब्रेक लगा. वो बीते 6 साल से एक्टिंग से दूर हैं. हालांकि, इसके बावजूद अनुष्का की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग कोई फर्क नहीं पड़ा

Also Read : 5 प्रेमी, फिर की शादी पर जिंदगी भर रहीं तन्हां, ऐसी है रतन टाटा की EX लवर की लव-लाइफ .

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds