दलित बच्चों को तालिबानी सजा, मारपीट कर सिर मुंडवाया, कालिख पोत गांव में घुमाया

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 अक्टूबर 2024, 05:30 AM Updated: 12 अक्टूबर 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

हर रोज देश के किसी-न-किसी कोने से रेप-बलात्कार, चोरी चाकरी, मारपीट की खबर सामने आती है. वही अब यूपी के बहराइच से एक नया मामला सामने आया है जहाँ गाँव के बच्चों पर पांच किलो मुर्गी का राशन चोरी का आरोप लगा था. इसके बाद मुर्गी फार्म संचालक नाजिम ने ये तालिबानी हरकत की जिसके बाद ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है

क्या है पूरा मामला जानें

हाल ही में यूपी के बहराइच से एक खबर सामने आई है. बहराइच के एक गांव के दबंगों ने भेड़ियों जैसी हरकत की है. जी हाँ, दरअसल गाँव के 3 बच्चो पर पांच किलो मुर्गी का राशन चोरी का आरोप लगा था. इसके बाद मुर्गी फार्म संचालक नाजिम ने गांव में बच्चों के मुंह पर कालिख पोती और फिर उनका सिर मुंडवाकर पुर गाँव में घुमाया गया. इस दौरान बच्चे नंगे बदन थे और उन्हें बिजली की केबिल से मारा भी जा रहा था. आरोपियों ने बच्चों के माथे पर मैं चोर हूं भी लिखा था. पीड़ितों में एक दलित समेत कुल तीन बच्चे शामिल हैं. यह घटना नानपारा के ताजपुर टेड़िया गांव की है. जिसके बाद गाँव के लोगो ने इस मामले की एफआईआर करवाई और मौके पर आई पुलिस ने बच्चों को हैवानों के चंगुल से छुड़ाया.

Also read: Afghanistan History: क्या हैं वो कारण जिन्होंने अफगानिस्तान को ‘साम्राज्यों का कब्रिस्तान’ बना दिया?

वही थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक उसने मुर्गी फार्म संचालक नाजिम ने बच्चों का गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया. एसपी ग्रामीण के मुताबिक इस केस में तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. नाजिम के साथ उसका साथ देने वाले बेटे काजिम और इनायत को मामले में आरोपी बनाया गया है. इसके अलवा पुलिस ने इस केस में गांव के पूर्व प्रधान शानू को भी आरोपी बनाया है. उस पर पुलिस कार्रवाई रोकने का केस दर्ज किया गया है.

पीड़ित बच्चों के पिता

पीड़ित बच्चों में से एक के पिता का कहना है कि मेरा बच्चा फार्म पर काम करता था. उसने काम छोड़ दिया, इसलिए उसके साथ ये अत्याचार किया गया है. नाजिम चुपके से मेरे बेटे को गाँव के बहार लेकर गया जिसके बाद वो उसे मुर्ग्री फार्म ले गया और फिर चोरी का आरोप लगाकर उसके साथ पिटाई और दुर्व्यवहार किया गया. इस घटना के बाद हिंदू समुदाय में काफी रोष है.

Also Read: Solar Storm: अमेरिका पर मंडरा रहा है ब्लैकआउट का खतरा! 20 लाख घरों की बिजली गुल.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds