दो छात्रों के अकाउंट में अचानक आ गए 960 करोड़ रुपये, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगें हैरान!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

आजकल पैसे की जरूरत किसे नहीं होतीं। हर कोई चाहता है कि उसके बैंक अकाउंट में ज्यादा से ज्यादा पैसे हो, लेकिन अगर रातों रात किसी के खाते में करोड़ों रुपये आ जाएं तो उसका रिएक्शन कैसे होगा? सबसे पहले तो इस पर विश्वास ही नहीं होगा। ऐसा ही कुछ बिहार के दो छात्रों के साथ हुआ। उनके अकाउंट में अचानक करोड़ों रुपये आ गए। छात्रों के अकाउंट में एक दो करोड़ नहीं, बल्कि 960 करोड़ से भी ज्यादा की राशि आई। जानकर आपको भी हैरानी हुई ना?

छात्रों के अकाउंट में आए करोड़ों रुपये

मामला बिहार के कटिहार का है। हुआ कुछ यूं कि यहां दो बच्चों के छात्रों में करोड़ों रुपये आए। छात्रों के नाम गुरुचंद्र विश्वास और असित कुमार हैं। इन दोनों के बैंक अकाउंट उत्तर बिहार के ग्रामीण बैंक में है। बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म खरीदने और दूसरी चीजों के लिए सरकारी योजना के तहत पैसे मिलने की आशंका थी। इसके बाद छात्र गुरुचंद्र विश्वास के अकाउंट में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे आए, तो असित कुमार के खाते में 900 करोड़ से ज्यादा की राशि आई। दोनों के खाते उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के भेलागंज शाखा में हैं। 

जब इस मामले की जानकारी मिली, तो बैंक मैनेजर सकते में आ गए और उन्होंने फौरन ही पैसे निकालने पर रोक लगाई। वहीं बैंक ने बच्चों के माता पिता से इसके बारे में पूछा गया, तो वो भी फंड के स्रोत का खुलासा नहीं कर पाए।

जांच में सामने आई ये बात

फिर इसकी जांच की गई तो मामला कुछ और ही निकलकर सामने आया। दरअसल, कटिहार के डीएम के मुताबिक पैसे का कोई ट्रांसजेक्शन नहीं हुआ है। सीबीएस की गड़बड़ी की वजह से उनके अकाउंट में पैसा दिखा रहा था।

अभी ऐसी एक और गड़बड़ी हुई थी

ऐसा लगता है कि बिहार में बैंकों से कुछ ज्यादा ही गड़बड़ी इन दिनों हो रही है। इससे पहले भी एक मामला खगड़िया जिले से सामने आया था। यहां एक शख्स के अकाउंट में साढ़े पास लाख रुपये आ गए थे। व्यक्ति को ये लगा कि पीएम मोदी ने अपने 15 लाख वाले वादे के मुताबिक ये पैसे उसके अकाउंट में भेजे। उसने इसे पहली किस्त मानते हुए अकाउंट में रख लिया और यही सोचकर उसने पैसे वापस लौटाने तक से इनकार कर दिया था। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds