10 हज़ार फीट की ऊंचाई पर बनी देश की आखिरी दुकान पर अब UPI के जरिये पी सकते हैं चाय

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

पर्यटक आराम से पी सकते हैं UPI पेमेंट करके चाय

भारत की देश की आखिरी चाय की दुकान पर अब UPI पेमेंट (payment)की सुविधा मिलेगी। दरअसल, ‘India’s Last Tea Shop’ में डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) की सुविधा मिल रही है. जिसके बाद अब पर्यटक आराम से यहाँ पर UPI पेमेंट करके चाय (Tea) पी सकते हैं.

Also Read- जानिए कौन हैं इसुदान गढ़वी, जो होंगे AAP पार्टी के CM फेस.

उत्तराखंड में है देश की आखिरी चाय की दुकान10 हज़ार फीट की ऊंचाई पर बनी देश की आखिरी दुकान पर अब UPI के जरिये पी सकते हैं चाय — NEDRICK NEWS

देश की आखिरी चाय की दुकान उत्तराखंड (Uttarakhand) में है और जहाँ पर ये दुकान है उस गाँव का नाम माणा है और यहाँ से कुछ ही दूरी पर भारत की सीमा समाप्त हो जाती है और चीन की सीमा लग जाती है जिसकी वजह से इस दुकान को भारत की आखिरी दुकान कहा जाता है। 

10,500 फीट पर कर पाएंगे  UPI पेमेंट

‘India’s Last Tea Shop’ समुद्रतल से करीब 10,500 फीट की ऊंचाई पर बसी हुई है। वहीं इतनी उच्चाई पर होने के बाद यहां पर डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) की सुविधा शुरू की गयी है। इसआखिरी चाय की दुकान पर काउंटर पर यूपीआई बारकोड रखा हुआ है और ये सुविधा शुरू करना भारत की डिजिटल भारत (Digital India) का उदाहरण है। वहीं 3 नवंबर को एक ट्विटर यूजर ने उत्तराखंड (Uttarakhand) में करीब 10,500 फीट की ऊंचाई वाले गांव में मौजूद एक चाय की दुकान की तस्वीरें शेयर की थीं। इस चाय की दुकान पर लिखा दिख रहा है ‘भारत की आखिरी चाय की दुकान’।

आनंद महिंद्रा ने भी करी तारीफ  

3 नवंबर को एक ट्विटर यूजर ने उत्तराखंड (Uttarakhand) में करीब 10,500 फीट की ऊंचाई वाले गांव में मौजूद एक चाय की दुकान की तस्वीरें शेयर की थीं। इस चाय की दुकान पर लिखा दिख रहा है ‘भारत की आखिरी चाय की दुकान’। वहीं भारत के आखिरी दुकान पर शुरू हुई इस सुविधा को लेकर देश की जाने-माने उद्योगपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने तारीफ की है। आनंद महिंद्रा ने ट्विटर (Twitter) पर ट्वीट में भारत की इस आखिरी चाय की दुकान की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘जैसा कि कहते हैं, एक तस्वीर 1000 शब्दों के बराबर होती है। यह तस्वीर भारत के डिजिटल भुगतान इकोसिस्टम के दायरे और पैमाने को दर्शाती है, जय हो!.

आपको बता दें, इस गाँव में कई लाख पर्यटक आते हैं। आखिरी दुकान होने की वजह से लोग यहां पर चाय पीते हैं और यहाँ पर खूब फोटोज भी क्लिक करते हैं। 

Also Read- जानिए क्या है आदर्श आचार संहिता, जो चुनाव के दौरान होता है लागू.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds