Video: Oscars 2022 के होस्ट को Will Smith ने क्यों बीच इवेंट में मार दिया थप्पड़, जानें पूरे किस्से के बारे में…

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 28 मार्च 2022, 12:00 AM 🔄 Updated: 28 मार्च 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

एंटरटेनमेंट के वर्ल्ड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड ऑस्कर माना जाता है। पूरी दुनिया की निगाहें इस पर टिकीं रहती हैं। बड़ी बड़ी हस्तियां इस अवॉर्ड शो में शिरकत करती हैं। इस साल ऑस्कर (Oscars 2022) का आयोजन रव‍िवार 27 मार्च को कैल‍िफोर्न‍िया के लॉस एंजेल‍िस के डॉल्बी थ‍िएटर में किया गया। जहां एक ओर तो हर किसी की नजरें ऑस्कर 2022 में किस किसको अवॉर्ड मिला, इस पर टिकी रहीं। इस बीच इस अवॉर्ड शो में एक अजीब ही वाक्या घट गया। 

दरअसल, फेमस एक्टर विल स्मिथ (Will Smith) ने ऑक्सर 2022 को होस्ट कर रहे कॉमेडियन क्रिस रॉक (Chris Rock) को सबके सामने स्टेज पर ही थप्पड़ जड़ दिया। ऐसा क्या हुआ जो विल स्मिथ को होस्ट पर अचानक इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने यूं सरेआम थप्पड़ मारा। आइए जानते हैं इसके बारे में…

दरअसल, विल स्मिथ को गुस्सा उनकी पत्नी का मजाक उड़ाने पर आया। होस्ट क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी को लेकर ऐसा जोक मारा, जो विल को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। बस फिर क्या था। विल स्मिथ गुस्से में स्टेज पर आए और क्रिस रॉक को थप्पड़ मार दिया। 

हुआ कुछ यूं कि होस्ट क्रिस रॉक ने फिल्म G.I. Jane को लेकर विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ का मजाक उड़ाया। होस्ट ने जेडा के गंजेपन पर कमेंट किया। उन्होंने कहा कि जेडा को गंजेपन के चलते उन्हें इस फिल्म में काम करने का मौका मिला। जबकि हकीकत ये है कि जेडा एक Alopecia नाम की बीमारी से जूझ रही हैं, जो गंजेपन से जुड़ी है। इस बीमारी में जगह जगह से बाल गायब हो जाते हैं। इसके चलते ही जेडा ने  अपने बाल कटवा दिए। 

पत्नी का होस्ट द्वारा बनाया गया मजाक विल को पसंद नहीं आया और वो अपना आपा खो बैठे। सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें देखने मिल रहा है कि विल स्मिथ अपनी सीट से उठते हैं और स्टेज पर जाकर सीधे क्रिस रॉक को थप्पड़ मारते हैं। उनकी इस हरकत से वहां मौजूद हर कोई हैरान रह जाता है।

 

विल स्मिथ इस घटना के बाद थोड़ी देर के लिए क्रिस रॉक सन्न होकर खड़े रह जाते हैं। इसके बाद गुस्से में क्रिस से विल स्मिथ कहते हैं कि दोबारा अपने मुंह से मेरी पत्नी का नाम मत लेना। इसके जवाब में क्रिस ने कहा कि वो नहीं करेंगे ऐसा। इस पूरी घटना को देखकर इवेंट में शामिल लोगों के साथ दर्शक भी शॉक्ड रह गए। सोशल मीडिया पर इस वक्त ये वीडियो काफी ज्यागा चर्चाओं में छाया हुआ है।

बात विल स्मिथ की करें तो उन्हें किंग रिचर्ड (King Richard) फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। किंग रिचर्ड टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स के पिता रिचर्ड विलियम्स की बायोपिक है। फिल्म में रिचर्ड का जूनून और अपने बच्चों को एक बेहतरीन प्लेयर बनाने का जोश दिखाया गया। मूवी में विल को उनकी एक्टिंग के लिए पूरी दुनिया में सराहा गया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds