जानिए कैसा रहेगा 28 मार्च को आपका दिन

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 28 मार्च 2022, 12:00 AM 🔄 Updated: 28 मार्च 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

जैसा कि हम सभी जानते हैं ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में पड़ता है, जिसके चलते हमें कभी अच्छे तो कभी बुरे दिनों का सामना करना पड़ता। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज का राशिफल आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लेकर आ सकता है। तो आइए आपको बताते हैं आज के दिन के बारे में आपके सितारे क्या कहते हैं और 28 मार्च का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

मेष राशि- आपका दिन मिला जुला रहेगा। आर्थिक समस्याएं कम होगी। परिवार में लंबे वक्त से चली आ रही टेंशन दूर होगी। जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन होने की संभावनाएं है। 

वृषभ राशि- दिन आपका उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आज परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य चिंता बढ़ाएगी। भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। पुराने दोस्तों का साथ मिलेगा। 

मिथुन राशि- दिन आपका अच्छा रहेगा। लंबे वक्त से जिस चीज को चाह रहे थे, वो आज मिल सकती है। मन आपका प्रसन्न रहेगा। किसी भी काम को कल पर ना टालें। 

कर्क राशि- दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में थोड़ा नुकसान हो सकता है। कोई भी जोखिम भरा फैसला आज लेने से बचें। परिवारवालों की सलाह के बिना बड़ा कदम ना उठाएं।

सिंह राशि-  आज थोड़ा सावधान रहें। स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही करना आपको भारी पड़ सकता है। दिल की हर बात खास लोगों के साथ शेयर करें। दिन आपका ठीक ठाक रहने वाला है। 

कन्या राशि- दिन शानदार बीतेगा। सुबह सुबह कोई गुड न्यूज मिलेगी। पैसों का लेन देन करने से आज थोड़ा बचें। परिवारवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। 

तुला राशि-  दिन आपका अच्छा रहेगा। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक समस्याएं आज कम होने की संभावनाएं है। परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा। कोई अच्छी खबर मिलेगी। 

वृश्चिक राशि- आपका दिन परेशानियों से भरा बीतेगा। मन मुताबिक काम नहीं होने से हताश रहेंगे। परिवार में भी टेंशन का माहौल बना रहेगा। कुछ रिश्तेदार साथ निभाएंगे। 

धनु राशि- दिन मिला जुला बीतने वाला है। पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। संतान की तरफ आज थोड़ा खास ध्यान देने की जरूरत है। दुश्मनों को खुद पर हावी ना होने दें। 

मकर राशि- आपका दिन सामान्य रहेगा। जितना हो सके नेगिटिविटी से दूर रहें। भविष्य से जुड़ा कोई भी फैसला आज के दिन ना लें। परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा।

कुंभ राशि- आपका दिन अच्छा रहेगा। परिवार में लंबे वक्त से चली आ रही समस्याएं दूर होगी। स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा। आज कुछ व्यक्ति से मिल सकते हैं। 

मीन राशि- थोड़ा सावधान रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें। दिन आपका थोड़ा तनाव से भरा गुजरेगा। माता पिता की सलाह के बिना कोई काम करने से बचें। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds